फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: Southwest monsoon reaches Bihar, Heavy rain expected from Uttarakhand to Odisha today know updates

Weather Report: उत्तराखंड से लेकर ओडिशा तक आज भारी बारिश के आसार; बिहार तक पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

Wed, 18 Jun 2025 05:43 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Jun 2025 05:43 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों और विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के अधिक हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों, ओडिशा के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूरे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन
Weather:  Southwest monsoon reaches Bihar, Heavy rain expected from Uttarakhand to Odisha today know updates
भारत में मानसून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर और गुजरात से लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों को मानसून पूर्व बारिश तरबतर कर रही है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर और गुजरात के कुछ और हिस्सों और विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के अधिक हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों, ओडिशा के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, पूरे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो दिन के दौरान इन राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन

 

इन राज्यों में आज बरसेंगे मेघ
आईएमडी ने बताया कि दो निम्न दबाव के क्षेत्र बने हैं। एक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और दूसरा गुजरात क्षेत्र में। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को गुजरात, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी कोंकण, उत्तरी केरल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी वर्षा हुई। बुधवार को भी पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भारी वर्षा-तेज हवाएं चलीं
आईएमडी ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान, तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों, केरल, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। गुजरात क्षेत्र, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलीं।

विज्ञापन

गुजरात में बारिश से बिगड़े हालात, अब तक 18 की मौत
गुजरात में मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। वर्षा जनित घटनाओं में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। बोटाद, अमरेली, सुरेंद्रनगर और भावनगर में सबसे खराब स्थिति है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित जिलों में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने 25 जिलों के जिलाधिकारियों से बात की और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। लगातार बारिश से जल स्तर में वृद्धि के बाद बोटाद जिले में खंभाड़ा बांध के द्वार को खोल दिए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गंभीर जलभराव हो गया।


इसे भी पढ़ें- G7 Summit: अगले जी7 सम्मेलन की मेजबानी करेगा फ्रांस, इवियन स्पा टाउन में होगा आयोजन
 

झारखंड में बिजली गिरने से तीन की मौत
झारखंड में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरी, जिसमें पलामू जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में हुई, जहां 60 वर्षीय सरस्तिया देवी अपनी बेटी रूपा कुमारी (21) के साथ घर के बरामदे पर बैठी थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सरस्तिया देवी के पति घायल हुए हैं। दूसरी घटना रेहला थाना क्षेत्र में हुई, जहां बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें- हर साल की यही कहानी: बारिश से दिल्ली हुई बेहाल, जलभराव-जाम ने खोली सरकार और निकायों की तैयारियों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed