फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Updates Rain claims 2 lives in Chennai toll in Tamil Nadu mounts to 26 Heavy Rains Latest News

Weather Report: चेन्नई में बारिश ने ली दो की जान, तमिलनाडु में अब तक 26 की मौत

Sat, 05 Nov 2022 06:05 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 06:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। राज्य के मंत्रियों केएन नेहरू और पीके शेखर बाबू ने यहां मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन
Weather Report Updates Rain claims 2 lives in Chennai toll in Tamil Nadu mounts to 26 Heavy Rains Latest News
भारी बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में बारिश से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, दो व्यक्तियों की मौत राज्य की राजधानी चेन्नई में, जबकि तिरुवल्लुर जिले में बारिश से संबंधित एक व्यक्ति की मौत हुई। प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की राहत देने के लिए कदम उठाए गए हैं। उत्तरपूर्व मानसून 29 अक्तूबर को शुरू हुआ था।
विज्ञापन


24 घंटे के दौरान 10.04 मिलीमीटर बारिश
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान 10.04 मिलीमीटर बारिश हुई। नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई स्टेशन में अधिकतम 9 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि रामेश्वरम (रामनाथपुरम) में आठ, कोट्टाराम (कन्याकुमारी) और कुलशेखरपट्टिनम (तुथुकुडी) में सात-सात सेंटीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन


25 मवेशियों की मौत
सरकार ने कहा कि शुक्रवार की बारिश में लगभग 25 मवेशियों की मौत हो गई और 140 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। चेन्नई में चार नवंबर को हुई बारिश में उखड़े लगभग 64 पेड़ों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। राज्य के मंत्रियों केएन नेहरू और पीके शेखर बाबू ने यहां मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed