फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today, Temperatures dropped across North India, Delhi recorded a minimum temperature of 3.9 degree

Weather Report: पूरे उत्तर भारत में लुढ़का पारा, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस

Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Weather Report Today, Temperatures dropped across North India, Delhi recorded a minimum temperature of 3.9 degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

पूरे उत्तर भारत में जारी शीत लहर के चलते शनिवार को भी अधिकतर भागों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम जारी रहा। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह, श्रीनगर में भी इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर तेज हुई और आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया जोकि दोनों राज्यों में सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अमृतसर का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.0, 2.2, 2.6, 2.8, 4 और 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी
उधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो में सर्दी की सितम जारी रहा। लखनऊ,प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रयागराज और कानपुर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज (रायबरेली) और चुर्क (सोनभद्र) में दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

यह भी पढ़ेंः-  सोनभद्र में पारा लुढ़क कर 2.6 डिग्री सेल्सियस हुआ, सर्द हवाएं चलने से धूप बेअसर
यह भी पढ़ेंः-Weather Today : फिर 04 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, साधु की मौत

श्रीनगर में शनिवार की रात सबसे सर्द

वहीं, श्रीनगर में शनिवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और शहर में पारा लगातार शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। घाटी में सोमवार से ‘चिल्लई-कलां’ शुरू हो रहा है। यह 40 दिन की अवधि होती है और इस दौरान तापमान में अधिकतम गिरावट आती है और बर्फ गिरने की संभावना काफी होती है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में पारा शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकिगुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि इस महीने के अंत तक बड़ी बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि सोमवार और मंगलवार को कश्मीर के दूरदराज इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम व चुरू में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा।

मध्य प्रदेश में रविवार सुबह तक सर्द मौसम बना रहेगा

मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभागों में पिछले 24 घंटे से शीत लहर चल रही है। इनमें से कई स्थानों पर रविवार सुबह तक सर्द मौसम बना रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने शनिवार को बताया कि ग्वालियर, चंबल और शहडोल के साथ ही रीवा, सतना, सागर और छतरपुर में कुछ स्थानों पर रविवार सुबह तक शीत लहर चलेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 30 में से नौ मौसम केंद्रों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक समाप्त 24 घंटे की अवधि में तीन डिग्री सेल्सियस (उमरिया में) से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया। कई केंद्रों पर न्यूनतम तापमान तीन से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed