फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report Today 16 December, Current Temperature In Delhi, Winter Update, Cold In North India, Snowfall

Weather Report: आ गई ठिठुरन बढ़ाने वाली सर्दी, दिल्ली समेत कई शहरों में गिरा तापमान, जानें मौसम का ताजा हाल

Fri, 16 Dec 2022 10:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 16 Dec 2022 10:57 AM IST
सार

दिल्ली की बात करें तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Report Today 16 December, Current Temperature In Delhi, Winter Update, Cold In North India, Snowfall
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : PTI

विस्तार

देश के कई भागों में अब ठिठुरन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। खासकर के उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान तेजी से गिरता जा रहा है। आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने के आसार हैं। सबसे पहले दिल्ली की बात करें तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। दक्षिणी दिल्ली में न्यूनतम तापमान घटकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

विज्ञापन


इस बार पड़ सकती है रिकॉर्डतोड़ सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में पालम सहित कई इलाकों में तापमान तीन से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं उत्तराखंड में तो 16 दिसंबर से शीतलहर पड़ने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गिरने लगा तापमान
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में  बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के वजह से ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जारी है। कई जगहों पर सुबह-सुबह शीतलहर का असर दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आइए जानतें हैं कुछ प्रमुख शहरों का तापमान

 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 8 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
पटना 10 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
शिमला -1 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 9 डिग्री सेल्सियस 19  डिग्री सेल्सियस
मसूरी -1 डिग्री सेल्सियस 11  डिग्री सेल्सियस

उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में 17से 18 दिसंबर तक शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी पारा नीचे गिर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed