फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather report rain forecast in these states temperature drop next three days

Weather Report: बदलने जा रहा है अगले 12 घंटों में मौसम, जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गिरेगा पारा

Sun, 28 Apr 2024 07:07 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के मुताबिक लगातार गर्म हवाओं और बढ़े हुए तापमान के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम वैज्ञानिक चक्रेश द्विवेदी कहते हैं कि उत्तर पश्चिम के हिमालयन रीजन में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। 
loader
weather report rain forecast in these states temperature drop next three days
मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज के चढ़ते पारे पर कुछ विराम लगने वाला है। दरसल उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 12 घंटों के भीतर बारिश होने वाली है। यह बारिश पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर के हिस्सों समेत दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर के कुछ हिस्सों में होगी। दरअसल बदली हुई साइक्लोनिक सर्कुलेशन की परिस्थितियों से कुछ इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वजह से इन इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कुछ राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है। इसलिए मौसम विभाग ने किसी भी तरीके के परिस्थितियों से निपटने के लिए के उन राज्यों को आगाह किया है, जहां मौसम बदलने वाला है।


अगले तीन दिनों तक मिल सकती है गर्मी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक लगातार गर्म हवाओं और बढ़े हुए तापमान के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। मौसम वैज्ञानिक चक्रेश द्विवेदी कहते हैं कि उत्तर पश्चिम के हिमालयन रीजन में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। इन कम दबाव के क्षेत्र के बनने से कुछ इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की परिस्थितियां भी पैदा हो रही हैं। इसमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ समेत हिमाचल प्रदेश समेत जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से शामिल हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 12 घंटों के भीतर कम दबाव के क्षेत्र से बनी हुई साइक्लोनिक सर्कुलेशन की परिस्थितियों से बारिश होगी। इस तरीके का मौसम अगले तीन दिनों तक बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 


पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक रविवार शाम से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में अगले 12 घंटों के भीतर न सिर्फ तेज बारिश होगी, बल्कि ऊपरी इलाकों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ आंधी तूफान आने का भी अनुमान है, जो कि रविवार को ही अगले कुछ घंटे में कम दबाव वाले इलाकों में बदली हुई मौसम की परिस्थितियों के चलते दिखना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मैदानी और हिमालय इलाकों में पचास से सत्तर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान है।

दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक यानी रविवार शाम से लेकर मंगलवार की सुबह तक दिल्ली- एनसीआर समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की-फुल्की बरसात भी हो सकती है। विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं और कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश होगी। उत्तर भारत के इन राज्यों के अलावा राजस्थान के कुछ हिस्से में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत लद्दाख के जिम्मेदार महत्व को बदलने वाले मौसम से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed