फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report IMD forecast says cold wave to continue to prevail over North India all you need to know in Hindi

Weather Report: उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sun, 23 Jan 2022 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

बीते कुछ दिनों से भयंकर ठंड का सामना कर रहे उत्तर भारत के लोगों को अभी आने वाले कुछ दिनों तक इस स्थिति से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Weather Report IMD forecast says cold wave to continue to prevail over North India all you need to know in Hindi
दिल्ली में ठंड से ठिठुरते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत को अभी कुछ दिन शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है।  

विज्ञापन

आईएमडी ने यह भी कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतर हिस्सों और मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। रविवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी हुई। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी बर्फ गिरी है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ा। यहां भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई जिससे ठिठुरन में और इजाफा हो गया।

विज्ञापन

दिल्ली: जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
विभाग के अनुसार इस साल जनवरी में राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह इस महीने के लिए पिछले 32 साल में सबसे उच्च आंकड़ा है। इसके साथ ही आईएमडी ने यह भी बताया है कि गुजरात में न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तथा मध्यप्रदेश में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में एक से दो डिग्री सेल्सियस पर रहा। 

पंजाब और हरियाणा में हुई भारी बारिश
रविवार को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। इसके बाद भी दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दोनों राज्यों के कई इलाकों में बारिश हुई जो रविवार को भी जारी रही। इस दौरान पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.2 डिग्री और 10.4 डिग्री पर रहा।

विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग
कश्मीर के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी और अन्य इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बर्फबारी और बारिश के चलते श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद हो गया है। इसके साथ ही खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी स्थगित कर दी गई है। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और नजदीकी कोकरनाग में करीब छह इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके साथ-साथ अनंतनाग में भी तीन इंच बर्फ गिरी है।

25 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा 
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सो में भारी बर्फबारी व बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे समेत प्रदेश में 1500 से ज्यादा सड़कों पर बर्फ व भूस्खलन और फिसलन की वजह से आवाजाही बंद हो गई है। बिजली और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। कटड़ा में माता वैष्णो देवी के लिए चॉपर सेवा व बैटरी कार सेवा भी बंद रही। भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा सुचारू रूप से चलती रही।

जम्मू संभाग के भद्रवाह में नौ सेंटीमीटर, बटोत में तीन सेंटीमीटर, बनिहाल में तीन सेंटीमीटर व कश्मीर के काजीगुंड में 14 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। पहलगाम में सात सेंटीमीटर, कुकरनाग में 15 सेंटीमीटर, गुलमर्ग में करीब सात सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 

बर्फबारी व बारिश से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। 25 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा और फिर महीने के अंत तक मौसम साफ ही बना रहेगा।

दिल्ली में जनवरी में बारिश ने 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा 
राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश ने 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जनवरी में अब तक 88.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई है जो 1901 के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले, 1989 में 79.7 मिमी. और 1953 में 73.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई थी। बारिश की वजह से शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 14.7 दर्ज किया गया, यह सामान्य से कम था और इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान था।

बीकानेर में तापमान @ 6.9
मैदानी इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान राजस्थान के बीकानेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री ऊपर रहने का अनुमान 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री ऊपर रहेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। लेकिन उसके बाद 4-6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि गुजरात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर रहेगा और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व मध्य प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर रहेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, असम, मेघालय और नगालैंड समेत पूर्वोत्तर भारत में अगले 48 घंटे में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

केदारनाथ में 14 फुट तक बर्फ जमी
उत्तराखंड में एक पखवाड़े से रुक-रुक हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ में 14 फुट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में लगभग पांच और हेमकुंड साहिब में छह फुट तक बर्फ जम गई है। जबकि बर्फबारी से जोशीमठ-औली, बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे और गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे जगह-जगह बंद हो गए हैं। रविवार को भी दिनभर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। देर शाम तक भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। मौसम खराब होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed