फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Cold Wave Alert for Next Four Days in North India News in Hindi

Weather: उत्तर भारत में अगले चार दिन शीतलहर का अलर्ट; हिमाचल में जमा देने वाली ठंड, कश्मीर में भी बढ़ी कपकपी

Thu, 12 Dec 2024 06:34 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2024 06:34 AM IST
सार

कश्मीर के गुलमर्ग, राजदान पास, सोनमर्ग, जोजिला सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे शीतलहर और तेज हो गई है। कश्मीर में रात के तापमान में सुधार आया है, लेकिन अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है।  

विज्ञापन
Weather Update Cold Wave Alert for Next Four Days in North India News in Hindi
सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी राज्यों के साथ ही पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में पहले से ही तापमान माइनस में चल रहा है और उसके ऊपर से हो रही बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है। जम्मू संभाग में भी सर्दी का पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। लेह और लद्दाख में भी खून को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी पारे में भारी गिरावट आई है और कई जगह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, ऊना, बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में पारा माइनस में दर्ज हुआ। हमीरपुर, सोलन में न्यूनतम पारा शून्य के करीब रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी पारा तीन से चार डिग्री के बीच ही रहा। ताबो में सबसे न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में यह शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। किन्नौर में चोटियों पर बुधवार को भी हिमपात हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मंडी में देर रात बर्फ पर फिसलकर एक कार खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

कश्मीर के गुलमर्ग, राजदान पास, सोनमर्ग, जोजिला सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे शीतलहर और तेज हो गई है। कश्मीर में रात के तापमान में सुधार आया है, लेकिन अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 8.8, पहलगाम में 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में खून जमा देने वाली ठंड के बीच दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू में रात का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री गिरकर 5.0 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सर्द रात बीती। इस पारे ने पिछले साल का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जम्मू में 19 दिसंबर 2023 को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

कोलकाता में कोहरे से उड़ानें प्रभावित
कोलकाता में सुबह के समय घने कोहरे के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। अन्य जगहों से कोलकाता आने वाली चार उड़ानों को दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा। इनमें से तीन घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी। राज्यपाल सीवी आनंद बोस बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से फरक्का जाने वाले थे, लेकिन घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उनकी यात्रा रद्द हो गई।
 

फरीदकोट में 2 डिग्री पर आया पारा
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पंजाब में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट में सबसे कम 2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर शीत लहर चलेगी। हालांकि, मौसम शुष्क बना रहेगा।

शिमला से ठंडा हरियाणा
पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चलने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। हरियाणा का पारा हिमाचल प्रदेश के शिमला से भी कम हो गया है। बुधवार को हिसार के बालसमंद व सोनीपत के सरगथल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री चो शिमला में 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ का न्यूनतम पारा 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार की न्यू गीता कॉलोनी निवासी शिवकुमार (23) की ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड के और तीखे तेवर देखने को मिलेंगे।

सीकर में पारा 1.5 डिग्री पर आया
राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबर के समय भीषण ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 1.5 से 10.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। दो क्षेत्रों में शीत लहर भी चल रही है।

हिमाचल से आ रही हवाओं ने बढ़ाई ठंड
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हिमालय से सीधी आ रही बर्फीली हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों में खेत खलिहानों और खुले स्थानों पर पाला जमने लगा है। बारिश न होने से अभी सूखी ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में चमकदार धूप खिली रहने से दिन में ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने से कोहरा भी नहीं बन रहा है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन व रात का ताप मान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed