फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: Cold tightens in north India and dense fog engulfs many states

मौसम का हाल: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटे कई राज्य

Wed, 16 Dec 2020 12:33 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Weather Report: Cold tightens in north India and dense fog engulfs many states
मौसम का हाल - फोटो : पीटीआई

उत्तर भारत के इलाकों में मंगलवार को ठंड में बढ़त देखी गई और कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में इस ठंड का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वहीं, कश्मीर में रात का तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जबकि हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में शुष्क मौसम के बावजूद कीलोंग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे बना रहा। नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे कम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया। गुलमर्ग में तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य से छह डिग्री कम है। घाटी के सभी मौसम स्टेशनों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी स्थानों पर मौसम के इस हिस्से के लिए तापमाम सामान्य से कुछ डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में चुरू सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का न्यूनतन तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर पिलानी रहा, जहां रात्रिकालीन तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 6.4, फलोदी में न्यूनतम तापमान 6.6, सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 7.4 और अलवर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


हिमाचल प्रदेश में आदिवासी जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र कीलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का  तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किन्नौर जिले के कालपा में तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में मनाली का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी का 1.4, कुफरी का 2.8 और शिमला का 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: माउंट आबू में पारा शून्य से नीचे, चूरू में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed