Weather: दिल्ली-NCR में वीकेंड पर मानसून होगा मेहरबान, 15 अगस्त की सुबह लाल किले पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम एजेंसी का पूर्वानुमान है कि, स्वतंत्रता दिवस यानी शुक्रवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। 14 अगस्त को शुरू हुआ मानसूनी बारिश का दौर 15 अगस्त को भी जारी रह सकता है। दिल्ली में 15 अगस्त का मुख्य समारोह राजधानी के लाल किले पर आयोजित होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी शुक्रवार को बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त यानी शुक्रवार को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। ये बारिश 17 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में कभी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार राजधानी में होने वाले स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बारिश की फुहारों के बीच होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम एजेंसी का पूर्वानुमान है कि, स्वतंत्रता दिवस यानी शुक्रवार की सुबह दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। 14 अगस्त को शुरू हुआ मानसूनी बारिश का दौर 15 अगस्त को भी जारी रह सकता है। दिल्ली में 15 अगस्त का मुख्य समारोह राजधानी के लाल किले पर आयोजित होता है। उस वक्त का मौसम बादलों से ढका और हल्की हवा वाला रहने का अनुमान है। मुख्य कार्यक्रम के दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, दोपहर और शाम के समय बारिश की तीव्रता और दायरा बढ़ने के आसार हैं। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई मेट वेदर का कहना है कि, 13 से 16 अगस्त 2025 के बीच मौसमी मानसून ट्रफ दिल्ली के पास रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासतौर पर 14 और 15 अगस्त को। मानसूनी बादल अगले 6-7 दिनों तक राजधानी के आसपास मंडराते रहेंगे। इस दौरान बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग का कहना है कि, दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 अगस्त को एक या दो बार तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 17 अगस्त को मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है, वहीं 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 19 और 20 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।
कल इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि, अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर हरियाणा, उत्तर पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र-कच्छ, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख, उत्तराखंड, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है।