फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Live updates today 27 december 2021 north india rain delhi temperature up cold fog aqi snowfall, aaj ka mausam, imd weather alert

Weather Updates: देश में बदला मौसम का मिजाज, बिहार, राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

Mon, 27 Dec 2021 10:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Dec 2021 10:37 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ले ली। झमाझम बारिश के कारण यहां ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों के मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन
Weather Live updates today 27 december 2021 north india rain delhi temperature up cold fog aqi snowfall, aaj ka mausam, imd weather alert
देश में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नए साल के प्रवेश से ठीक पहले जहां उत्तर-भारत के पहाड़ी राज्यों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 28 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा हिमपात की  संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान और बिहार में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।  

विज्ञापन


जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में, 26-29 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इस कारण, कश्मीर के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी (दो से तीन इंच), जम्मू-कश्मीर, जोजिला-मिनमर्ग अक्ष के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी और लद्दाख के कुछ स्थानों, खासकर कारगिल-जांस्कर क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


राजस्थान और उत्तर प्रदेश का हाल
राजस्थान में 27-28 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 27-29 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26-29 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार का हाल
पटना के मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 28 और 29 दिसंबर को हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बिहार और इसके आसपास बना हुआ है। सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर दक्षिण पूर्वी हवा का प्रसार हो रहा है। इसके प्रभाव से रविवार को पटना समेत प्रदेश के अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहा।

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में नए साल के पहले बारिश होने के आसार हैं। 27 से 29 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।


झारखंड में बारिश
झारखंड के कुछ इलाके में बादल छाए रहने के बाद 28 से 30 के बीच कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 29 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है जिससे सूबे में सर्दी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed