फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में लिपटे दिल्ली-यूपी समेत ये राज्य

Wed, 09 Dec 2020 10:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 09 Dec 2020 10:19 AM IST
खास बातें

देश के अधिकांश हिस्सों में अब ठंड बढ़ने लगी है। इस दौरान पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ा रही है। दूसरी तरफ, दक्षिणी राज्यों में बारिश का मौसन बन रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। पूर्वोत्तर के राज्य, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय भी कोहरे की चपेट में रहे। बिहार और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्से कोहरे की चपेट में आए। तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का पूर्वानुमान है। यहां पढ़ें मौसम से जुड़े सभी अपडेट्स:

विज्ञापन
Weather in India Live Updates: Dense Fog in Delhi UP Bihar Haryana, cold increases in northern India
दिल्ली में कोहरा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:18 AM, 09-Dec-2020

पटना में छाया घना कोहरा

बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहर में दृश्यता कम होने के कारण उड़ानें बाधित हुईं।


 
09:43 AM, 09-Dec-2020

कोहरे के कारण कार चलाने में हो रही परेशानी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यात्रियों का कहना है कि घने कोहरे के कारण शहर में दृश्यता कम होने से उन्हें यात्रा करने में कठिनाई हो रही है। एक कार चालक का कहना है, हम कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे हैं और गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। 
 

 
विज्ञापन
09:41 AM, 09-Dec-2020

अंबाला में भी छाया घना कोहरा

हरियाणा के अंबाला में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज अंबाला में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 
 

 
08:08 AM, 09-Dec-2020

दिल्ली में घना कोहरा छाया

राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने बताया कि आज पूरे दिन दिल्ली में 'मध्यम कोहरा' रहने वाला है। 
 
 
08:07 AM, 09-Dec-2020

कोहरे में लिपटा रहा मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूरा शहर कोहरे की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग ने सुबह के लिए कोहरे का अनुमान जताया था। वहीं दिन के समय आसमान साफ रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है। 
 

 
08:00 AM, 09-Dec-2020

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में लिपटे दिल्ली-यूपी समेत ये राज्य

देश के अधिकांश हिस्सों में अब ठंड बढ़ने लगी है। इस दौरान पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ा रही है। दूसरी तरफ, दक्षिणी राज्यों में बारिश का मौसन बन रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्से कोहरे की चपेट में आने वाले हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed