फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather heavy rain cold to hit weekend delhi ncr weather system forecast changes coming

Weather: फिर सताएगी तेज बारिश-ठंड! वीकेंड पर बदल जाएगा उत्तर भारत समेत दिल्ली-NCR का मौसम, बन रहा ये सिस्टम

Thu, 09 Jan 2025 04:56 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jan 2025 04:56 PM IST
सार

Weather: नई दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच अगले कुछ दिनों में  बारिश और शीतलहर उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर के लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 
 

विज्ञापन
weather heavy rain cold to hit weekend delhi ncr weather system forecast changes coming
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते दिनों से दिन में निकल रही तेज धूप ने लोगों को राहत जरूर दी है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में तापमान ओर गिरने के आसार नजर आ रहे है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि,एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वीकेंड पर बारिश के साथ शीतलहर लौट सकती है। राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना नजर आ रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि, आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। शनिवार एवं रविवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इससे फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में हवा की गति दो से छह किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी, जिससे घना कोहरा देखने को मिल सकता है। विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी के अलावा हरियाणा, यूपी, बिहार और झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि, लगातार ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो दिन में भी ठंडक का एहसास करवा रही हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। वीकेंड में हवाएं एक बार फिर धीमी हो जाएंगी, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है, लेकिन अधिकतम तापमान कम रहेगा। वहीं आईएमडी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलेगा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी। सोमवार को भी बारिश की उम्मीद है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान,एमपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश,बढ़ेगी ठंड
10 से 12 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेंगे। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होगी। 11 जनवरी को बारिश की तीव्रता और प्रसार अधिक होने वाला है। बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। शुरुआत में 10 जनवरी को उत्तर राजस्थान के हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। अगले दिन 11 जनवरी को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ेगी। उत्तर राजस्थान के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में मध्यम और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। 12 जनवरी को बारिश कम होकर उत्तर मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक सीमित हो जाएगी।


बारिश के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में बड़ी गिरावट होगी, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। लगातार बादल छाए रहने, मध्यम हवाओं और धूप की कमी के कारण कई स्थानों पर ठंडे दिन (कोल्ड डे) की स्थिति रहेगी। हालांकि, इस दौरान ठंड की लहर (कोल्ड वेव) का असर कम रहेगा। लेकिन जैसे ही यह बारिश का दौर खत्म होगा और मौसम साफ होगा, जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड बढ़ने की आशंका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed