फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: Heat wave and rain alert in many states including Bihar-Jharkhand

Weather: आसमान से बरसती आग से झुलस रहा आधा भारत; बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में लू और बारिश का अलर्ट

Mon, 29 Apr 2024 04:58 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 04:58 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश, कई स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather: Heat wave and rain alert in many states including Bihar-Jharkhand
weather - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। बिहार, झारखंड समेत देश के लगभग आधे से अधिक हिस्से में जहां आसमान से आग बरसती आग और पश्चिमी हवा के सहारे बहती लू से लोग झुलस रहे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में बारिश, बर्फभारी हो रही है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रचंड गर्मी से राहत को मिली है, लेकिन तेज आंधी के साथ पानी और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश, कई स्थानों पर ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों और तटवर्ती आंध्र प्रदेश, केरल के कुछ स्थानों और लक्षद्वीप के कुछ क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई इलाकों में रविवार को गरज के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरी। पहाड़ों पर बर्फ गिरे।
विज्ञापन


ओडिशा में लू का रेड अलर्ट
देश के पूर्वी, मध्य और दक्षिण इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में पिछले 15 दिनों से ही लू की स्थिति बनी हुई है। इस समय दोनों राज्यों के कई इलाके प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए झारखंड और ओडिशा में लू और भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कर्नाटक के आंतरिक इलाके, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल के अलग-अलग इलाकों और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है और लू चल रही है। त्रिपुरा में लू के चलते सभी स्कलों को 1 मई तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू झुल रहा है
देश का आईटी हब बंगलूरू पानी के संकट के बाद प्रचंड गर्मी से झुल रहा है। रविवार को महानगर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 4 डिग्री से भी अधिक है। आईएमडी के बंगलूरू केंद्र के निदेशक सीपी पाटिल ने बताया कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। अभी तक बंगलूरू में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है जो 25 अप्रैल, 2016 को दर्ज हुआ था।

इन क्षेत्रों में 42-45 डिग्री रहेगा तापमान
आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, बिहार के कई हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के आंतरिक भाग, उत्तरी तमिलनाडु, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


जम्मू-कश्मीर में बर्फीला तूफान, 35 वाहन फंसे
देश के आधे से अधिक हिस्से में जहां लू चल रही है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से लोग परेशान हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर में तो बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान भी चल रहा है। इसी बदले मौसम के चलते बांदीपोरा में राजदान टॉप पर हुई बर्फबारी में 35 वाहन बुरी तरह फंस गए थे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कड़ी मशक्कत के बाद इन वाहनों को सुरक्षित निकाला। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी और बर्फीले तूफान के चलते ये वाहन फंस गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed