फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast update predictions of light to moderate rains and thunderstorms in delhi north india

Weather Update: आज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

Wed, 19 Apr 2023 07:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 19 Apr 2023 07:27 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
 

विज्ञापन
weather forecast update predictions of light to moderate rains and thunderstorms in delhi north india
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर 19 व 20 अप्रैल को दिखेगा। इन दो दिनों में विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंचेगा। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन


लू के थपेड़ों से तपा उत्तर भारत
वहीं, मंगलवार को दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अन्य हिस्से में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई थी। दिन भर सूरज की तपिश परेशान करती रही शाम को बारिश की उम्मीद थी लेकिन मौसम में बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी
मैदानी इलाके जहां गर्मी से बेहाल हो रहे हैं, वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी ने मौसम सुहाना बना दिया है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच मनाली, उदयपुर और केलांग में बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शिंकुला व बारालाचा में हल्की बर्फबारी हुई। मनाली स्थित सासे ने लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को शिमला में ओलावृष्टि के साथ बादल झमाझम बरसे। ऊना, बिलासपुर, किन्नौर में हुई हल्की बारिश हुई।


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदले मौसम के चलते प्रदेश के, अधिकतम पारे में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई। इसकी वजह से घाटी में अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed