फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update IMD Rain Prediction Rain and snowfall havoc in North India crops will be destroyed

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी का कहर, 11-13 जनवरी तक बिहार समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट जारी

Mon, 10 Jan 2022 05:20 AM IST
देव कश्यप ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jan 2022 05:20 AM IST
सार

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है, उससे देश के मध्य और पूर्वी भाग खासकर ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार को भारी वर्षा और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Weather Forecast Update IMD Rain Prediction Rain and snowfall havoc in North India crops will be destroyed
बर्फबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 जनवरी के बाद से उत्तर भारत में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक भारत के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी दी है। झांसी के बुंदेलखंड में पिछले दो दिन से हो रही ओलावृष्टि और बारिश से फसलें तबाह हो गईं।

विज्ञापन


आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है, उससे देश के मध्य और पूर्वी भाग खासकर ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार को भारी वर्षा और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लगातार हो रही बारिश थोड़ी कम हुई है।
विज्ञापन


उधर, कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। गुलमर्ग में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैष्णो देवी भवन पर तीन से चार इंच हिमपात हुआ। इस बीच, रविवार को देश के बाकी हिस्सों से उड़ानों को बहाल कर दिया गया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिलहाल बंद है। जम्मू-पुंछ हाईवे से बर्फ हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी में ओलावृष्टि, बारिश से फसलें चौपट, किशोर की मौत
झांसी। रविवार सुबह झांसी और ललितपुर के कई गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे चना, मटर, गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सौ-सौ ग्राम वजन तक के ओले गिरे। धनगोल गांव में बारिश से एक मकान गिर गया, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

दिल्ली में अभी और होगी बारिश
राष्ट्रीय राजधानी में कई दिनों से बारिश जारी है और कुछ दिन और इसके जारी रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि पिछले एक दिन में 8 मिमी बारिश हुई। गत शनिवार को बीते 22 वर्षों में जनवरी के महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता दो महीने में सबसे अच्छी रही।

हिमाचल में 557 सड़कें बंद 1079 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। प्रदेश में तीन एनएच समेत 557 सड़कें बाधित रहीं। प्रदेश में 1079 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा जिला मेें बिजली गुल रही। कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 11 जनवरी से हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

बारिश और ओलावृष्टि फसलों को भारी नुकसान
बुंदेलखंड समेत कानपुर के आसपास के जिलों में शनिवार रात और रविवार को दिन भर हुई बारिश और बीच बीच में ओलावृटि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा नुकसान महोबा में बताया जा रहा है। यहां एक घंटे तक मूसलाधार बारिश और तेज ओलावृष्टि हुई है। इसके अलावा हरदोई, उन्नाव, कन्नौज, इटावा में बारिश के साथ कहीं हल्की कहीं भारी ओलावृष्टि हुई। औरैया, फतेहपुर में लगातार बारिश होती रही। खेतों में पानी भर जाने से सरसों, चना, मटर व मसूर की फसल सड़ने की आशंका है। नुकसान का सही आकलन बारिश बंद होने के बाद होगा। जगह जगह पक्षी भी मरे मिले। चित्रकूट में एक किसान फसल बर्बादी के सदमे में बेहोश हो गया। उसकी हालत खराब है। बांदा में बीते चार दिनों में 103 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। शीतकाल में पिछले एक दशक में यह सर्वाधिक है। मौसम विभाग ने महोबा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई समेत प्रदेश भर के 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आलू, गेहूं, सरसों की फसलें हुईं बर्बाद
फिरोजाबाद में शनिवार शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि से जिले में आलू, शिमला मिर्च, गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। सुबह खेतों पर किसान पहुंचे तो फसलें देखकर अपने आंसू नहीं रोक सके। वहीं प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराने में हीलाहवाली से नाराज नारखी क्षेत्र के किसानों ने असन चौराहे पर जाम लगाकर विरोध जताया।

किसानों ने बताया कि असन, एवरन गढ़ी, हंसराम गढ़ी के अलावा फिरोजाबाद ब्लॉक के उस्मानपुर, असन, नगला डूमर, लदपुरा एवं दतौजी सहित करीब 125 गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि हाथवंत क्षेत्र में सैकड़ों बीघा फसल पर ओलावृष्टि के कारण सफेद चादर बिछ गई थी। फसलों में 20 से 50 प्रतिशत का नुकसान होने का अनुमान है। यदि मौसम नहीं खुला तो नुकसान और ज्यादा हो सकता है।

राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश
राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। अलवर में शनिवार से अब तक की सबसे अधिक 37 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, टोंक जिले के वनस्थली और जयपुर में क्रमश: न्यूनतम 2.5 मिमी और 1.8 मिमी वर्षा हुई। इस बीच शनिवार को रात के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा, सीकर जिले का तापमान 5.1 दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।


पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई, लेकिन दोनों राज्यों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। इनमें चंडीगढ़, कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, पंचकुला, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा और यमुनानगर शामिल थे। अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, जबकि रोहतक का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed