फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast today rain will continue in delhi ncr and other states

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज भी खराब रहेगा मौसम, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Sun, 26 Sep 2021 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 10:02 AM IST
सार

सितंबर के आखिरी हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अभी पानी गिरने के आसार हैं। 

विज्ञापन
weather forecast today rain will continue in delhi ncr and other states
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में इस साल जमकर बारिश हुई है, दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मानसून की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है, हालांकि कुछ राज्यों में भारी बारिश आफत बनकर भी बरसी है, जबकि अभी कुछ और दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अभी पानी गिरने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।  दोपहर बाद गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


जबकि इस दौरान दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 27 सितंबर से 29 सितंबर के बीच मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में पारा  दिल्ली में 26 सितंबर तक 455 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास इलाकों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर जमकर बारिश हो सकती है। दरअसल, मानसून 25 सितंबर तक वापस हो जाता था, लेकिन इस बार 29 सितंबर तक वापस होने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी
 मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, महाराष्ट्र, विदर्भ, तमिलनाडु , पुड्डुचेरी और केरल में भी मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में हल्की से थोड़ी ज्यादा बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

पंजाब और हरियाणा में बारिश की आशंका

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल में विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी और तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कई हिस्सों में बर्फबारी होने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, हरियाणा और पंजाब की बात करें तो आज कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब में भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed