फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Monsoon updates know Delhi-NCR, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Rajasthan ka mausam

Weather Report: यूपी-बिहार का खत्म होगा इंतजार, दिल्ली में आज बारिश के आसार; जानें और कहां-कहां बरसेंगे बादल

Wed, 20 Jul 2022 07:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 20 Jul 2022 07:31 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, केरल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Monsoon updates know Delhi-NCR, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Rajasthan ka mausam
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है, तो कई इलाके ऐसे हैं, जहां अभी भी मानसून का इंतजार है। यहां तक कि किसानों को अब सूखे की भी चिंता सताने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्यवर रिपोर्ट जारी की है, जिसके बाद बारिश का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश व बिहार की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुमसार, मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा बीकानेर, कोटा, मध्य प्रदेश व अन्य क्षेत्रों से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इससे बिहार व उत्तर प्रदेश में बारिश की प्रबल संभावनाए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में कैसा रहेगा हाल 
राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को आज राहत मिलने के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। तेज बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिन तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा में भी जमकर बरसेंगे बादल 
पंजाब और हरियाणा में बुधवार को भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। पंजाब के 12 और हरियाणा के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के माझा के अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, दोआबा में होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और पूर्वी मालवा के लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला और मोहाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है।  इसके अलावा हरियाणा के जिन 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। 


जम्मू-कश्मीर में भी जमकर बारिश 
मानसून के सक्रिय होने के साथ 20 और 21 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश का अहसास बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed