फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Delhi Rain Forecast Heavy Rainfall Alert in UP Know Monsoon News Updates in Hindi

Weather Report: दिल्ली में थमेगी बारिश की रफ्तार, लेकिन यूपी में जारी रहेगा सितम; जानें अन्य राज्यों का हाल

Sun, 25 Sep 2022 09:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Sep 2022 09:32 AM IST
सार

IMD Weather Report: उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा से बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी तक जा रही है।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Delhi Rain Forecast Heavy Rainfall Alert in UP Know Monsoon News Updates in Hindi
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Weather Today: विदा होता मानसून सितम देकर जा रहा है। बीते एक सप्ताह से देश के अगल-अलग राज्यों में जमकर हो रही बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा जैसे राज्यों में लगातार बारिश के कारण जलभराव है। लोग जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सो में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, पूरी तरह से मौसम मंगलवार के बाद ही साफ होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन

क्यों हो रही है इतनी बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा से बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी तक जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके चलते निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर आगे बढ़ेगा, जिस कारण उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर भारत में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Weather Update Today IMD Delhi Rain Forecast Heavy Rainfall Alert in UP Know Monsoon News Updates in Hindi
भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज से बारिश का सिलसिला थमना शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज से बारिश कम होना शुरू होगी और मंगलवार तक पूरी तरह से बादल साफ हो जाएंगे। हालांकि, रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कब तक होगी बारिश?

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं, उनमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद शामिल हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान के आसार जताए गए हैं। इसी बीच बरेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। 25 और 26 में सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बांदा आदि इलाकों में भारी बारिश के आसार समेत अन्य इलाकों में गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है। 

मध्य प्रदेश में कब थमेगी बारिश?

Weather Update Today IMD Delhi Rain Forecast Heavy Rainfall Alert in UP Know Monsoon News Updates in Hindi
बारिश में वापस जाते युवा। - फोटो : amar ujala

मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव है। वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। कई जिलों में बारिश के असर से तापमान में भी गिरावट रही। अगले दो-तीन दिनों में मौसम बदल सकता है। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि रीवा, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जो बता रहा है कि नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने-गिरने की संभावना है। 

हिमाचल के मौसम के हाल?

मानसून के विदा होने से पहले प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिला के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

 

उत्तराखंड में तीन दिन तक बारिश

Weather Update Today IMD Delhi Rain Forecast Heavy Rainfall Alert in UP Know Monsoon News Updates in Hindi
बारिश - फोटो : amar ujala

मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ से लेकर मैदान तक तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने की बात कही है। वैज्ञानिकों ने भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका है।

पंजाब में भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो दिन पंजाब के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही हल्की बारिश भी जारी रहेगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इन जिलों में माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला व जालंधर, मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एसएएस नगर शामिल हैं। वहीं पंजाब के बाकी इलाके सूखे रहेंगे।उन्होंने बताया कि मानसून दोबारा से सक्रिय होने के चलते यह बारिश हो रही है। 26 सितंबर यानी रविवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। 

जम्मू में कब तक होगी बारिश 

Weather Update Today IMD Delhi Rain Forecast Heavy Rainfall Alert in UP Know Monsoon News Updates in Hindi
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social Media

उत्तर भारत की तरह जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 और 25 सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यहां हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने बताया, आने वाले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed