फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast today IMD alert Heavy Rainfall in Maharashtra, Gujarat, Delhi, Kerala, Himanchal Pradesh and many state all updates News in Hindi

Weather Update: गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, खराब मौसम की वजह से हुए हादसों में कम से कम 18 लोगों की मौत

Tue, 12 Jul 2022 10:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात के कई जिलों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मुंंबई में 14 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में आज शुरू हुई बारिश के बाद कई जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन
Weather forecast today IMD alert Heavy Rainfall in Maharashtra, Gujarat, Delhi, Kerala, Himanchal Pradesh and many state all updates News in Hindi
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में तो हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात के कई जिलों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां अब तक 61 लोगों की मौत की खबर है। वहीं महाराष्ट्र में भी पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आज की सुबह सुहाना मौसम लेकर आई। सुबह से यहां बादल घिरे रहे। करीब 10 बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान में भी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र और गुजरात में पिछले एक दिन में वर्षा के कारण हुए हादसों में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हजारों लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें आश्रय स्थलों में रहना पड़ा। मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई और कुछ ही घटों में शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई और कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन

IMD ने मुंबई में जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मंगलवार सुबह से ही यहां के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि, यहां अभी तक जलभराव की सूचना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मुंबई में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

नासिक में स्कूल बंद 

महाराष्ट्र के नासिक में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए और बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 97.4 मिमी बारिश हुई। सोमवार को जिले के सप्तश्रृंगी मंदिर के पास बाढ़ के कारण छह श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। वहीं पुणे में एक इमारत गिरने से चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी हो, लेकिन ट्रैफिक जाम ने लोगों की समस्या को बढ़ा दिया है। आईटीओ मार्ग पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति हो गई है। वाहन बिल्कुल रेंग रहे हैं।

गुजरात में ट्रेनें रद्द

गुजरात में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। वडोदरा मंडल के दभोई और एकता नगर स्टेशनों के बीच बारिश के कारण पटरियों के खराब होने के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें आज रद्द/आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। 

गुजरात: खतरे के निशान से ऊपर पूर्णा नदी

गुजरात में बारिश के कारण पूर्णा नदी उफान पर है। डीसी अमित प्रकाश यादव ने बताया नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। नवसारी शहर में 1700 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया। हम नागरिकों से अपने-अपने स्थानों पर रहने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। 

आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 27,896 लोगों को निकाला गया, जिनमें से 18,225 अब भी आश्रय गृह में है और बाकी अपने घर लौट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण गुजरात के जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है तथा सौराष्ट्र क्षेत्र में कच्छ तथा राजकोट के कुछ इलाकों में सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है। ‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (एसईओसी) के अनुसार, कच्छ के अंजार तालुका में मंगलवार सुबह छह बजे से छह घंटे में 167 मिमी बारिश हुई, जबकि जिले के गांधीगनगर तालुका में 145 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण गुजरात के नर्मदा, सूरत, डांग, वलसाड तथा तापी जिलों और राज्य के मध्य भाग के पंचमहल तथा छोटा उदयपुर में पिछले एक दिन में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed