फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Delhi, Noida Current Temperature IMD Alert Snowfall Mountains Aaj Ka Mausam 19 December

Weather Today: हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दे दी दस्तक, दिल्ली-यूपी से पंजाब तक कोहरा ही कोहरा, जानें आज का तापमान

Mon, 19 Dec 2022 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Dec 2022 08:51 AM IST
सार

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Delhi, Noida Current Temperature IMD Alert Snowfall Mountains Aaj Ka Mausam 19 December
दिल्ली में कोहरा - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार तेज हो गई है। खासकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच से नौ डिग्री तक पहुंच गया है।  विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे और शीतलहर ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है। इस घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई।

विज्ञापन


ठंड के मौसम में इन राज्यों में  बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
  • आइए जानतें हैं छह प्रमुख शहरों का तापमान
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 6.2 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 10 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
पटना 11 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
शिमला -2 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
देहरादून 9 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
मसूरी -1 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

शीतलहर की चपेट में पंजाब, अगले तीन दिन पड़ेगा घना कोहरा
पंजाब में मौसम के मिजाज और बिगड़ने वाले हैं और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई।  सबसे कम 3.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जबकि अमृतसर का 5.0 डिग्री, लुधियाना का 5.2, पटियाला का 5.8, फरीदकोट का 4.5, गुरदासपुर का 4.8, फतेहगढ़ साहिब का 3.7, फिरोजपुर का 5.6 और जालंधर का 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां खास बात यह है कि पंजाब के तकरीबन सभी शहरों के तापमान में शनिवार को गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed