फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today Pre-Monsoon Showers in Delhi, UP and Bihar Check Weather Forecast for Next 24 Hours

Weather Forecast: मानसून की दस्तक से नरम पड़े गर्मी के तेवर, जानें अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश 

Sun, 19 Jun 2022 11:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यहां 21 जून तक बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगामी सप्ताह भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Update Today Pre-Monsoon Showers in Delhi, UP and Bihar Check Weather Forecast for Next 24 Hours
मानसूनी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के रास्ते उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में पहुंचा मानसून कहीं सितम बनकर कहर बरपा रहा है तो कहीं राहत की फुहारें बरसा रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो में बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है तो पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर व उत्तर भारत के हिस्सों में एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन


असम में बाढ़ से 18.95 लोग प्रभावित 
असम में भीषण बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के कारण हालत इस कदर बिगड़ चुके हैं कि राज्य के 28 जिलों के 2,930 गांवों में इससे 18.95 लाख लोग प्रभावित हुए है। इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में करीब 1.08 लाख लोग 373 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यहां 21 जून तक बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है अधिकारियों की मानें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आगामी सप्ताह भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में हो सकती है बारिश 
राजस्थान के जयपुर में शनिवार को मानसून की पहली बारिश देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 24 घंटां में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यहां के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में अगले चार दिन तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।

झारखंड में भी बारिश की संभावना 
झारखंड में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां के साहिबगंज, पाकड़, गोड्डा, दुमका और जामताड़ा में बारिश को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed