फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather forecast one october rain likely in north india region delhi ncr

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान, जानें अपने शहरों का हाल

Fri, 01 Oct 2021 08:09 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 01 Oct 2021 08:09 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह दौर अगले दो-तीन दिन जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather forecast one october rain likely in north india region delhi ncr
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कुछ भागों में बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर भारत समेत दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान गुलाब का असर आंध्रप्रदेश, ओडिशा बंगाल समेत आसपास के राज्यों पर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी तीन अक्तूबर तक तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण क्षेत्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में तीन अक्तूबर तक पानी गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल, बिहार आंध्रप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं। जहां पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 अक्तूबर से तीन अक्तूबर के बीच मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश का दौर थम जाएगा।
विज्ञापन


गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के कई इलाकों में अगले कुछ दिन तक हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।  दिल्ली-एनसीआर में अधिक्तम तापमान करीब 34 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल बेहतर मानसून के कारण दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। अब तक 1170.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो करीब पांच दशक के बाद सबसे अधिक बारिश हुई है। 

हरियाणा- हिमाचल में बारिश की संभावना
हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगह गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल में दोपहर बाद गरज के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। यहां पर बारिश का यह दौर तीन अक्तूबर तक जारी रहेगा। 


बिहार-झारखंड में बारिश का अनुमान
चक्रवात तूफान गुलाब का असर बिहार और झारखंड पर भी दिखा है। दोनों राज्यों में मौसम खराब हुआ है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में दो दिन पहले से हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अक्तूबर के पहले हफ्ते तक बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed