फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Next 5 Days IMD Cyclone Alert Know Rain Alert and Heat Wave Alert in Which States

अगले पांच दिन का मौसम : चक्रवात का अनुमान, जानिए कहां हो सकती है बारिश और किन राज्यों में हीट वेव की चेतावनी?

Wed, 04 May 2022 06:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 04 May 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।
loader
Weather Forecast Next 5 Days IMD Cyclone Alert Know Rain Alert and Heat Wave Alert in Which States
मौसम विभाग ने चक्रवात तूफान का अनुमान लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा। यह नाम श्रीलंका ने दिया है। अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। 

 
कैसे बढ़ेगा तूफान? 
मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि उत्तरी अंडमान सागर में अब कभी भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। आज यहां कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। उसी समय एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। पांच मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है और फिर छह मई को चक्रवात की संभावना है। इस दौरान तेज तूफान अराकान तट के साथ आगे बढ़ेगा। 


किन-किन राज्यों को करेगा प्रभावित? 
मौसम विभाग के मुताबिक छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनना तय है। इसके बाद गहरे दबाव में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा। चक्रवात काफी तेज गति से ओडिशा के तट पर लैंडफाल करेगा। हालांकि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही स्पष्ट होगा चक्रवात का मार्ग क्या होगा इसकी रफ्तार क्या होगी। 
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं। 

बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून के एक्टिव होने की वजह से 20 से अधिक राज्यों में बूंदाबादी के आसार हैं। कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को भी मिले हैं। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों के साथ और मध्य भारत के राज्यों में बूंदाबांदी हुई है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबादी सहित गरज चमक देखने को मिली है।
इसी बीच मौसम विभाग ने नौ मई तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम बदल गया है। यहां के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी से मौसम अच्छा हो गया है। तापमान में तीन से चार प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। राजधानी दिल्ली में भी लोगों को हीट वेब से राहत मिल सकती है। 

और क्या-क्या है मौसम में खास? 
  1. उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में पांच मई को, विदर्भ में 5 से 8 मई तक हीट वेब का अनुमान है। 
  2. पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश में 6 से 8 मई के बीच और दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 7 और 8 मई को हीट वेब का अनुमान लगाया गया है। 
  3. मेघालय, सिक्किम, असम, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed