फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast news : cold heavy rain snowfall in himachal uttrakhand fog yellow alert know more states mausam IMD

एक बार फिर लौट सकती है कड़ाके की सर्दी, पहाड़ों में बर्फबारी और इन राज्यों में होगी बारिश

Sat, 20 Feb 2021 10:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast news :  cold heavy rain snowfall in himachal uttrakhand fog yellow alert know more states mausam IMD
आज का मौसम - फोटो : amar ujala

देश में गर्मी बढ़ने के बाद एक बार फिर सर्दी का कहर लौटता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीरके ऊपरी इलाकों और लद्दाख के इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य राज्यों में बारिश, कोहरा और सर्दी बढ़ जाएगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर समेत बाकी राज्यों का हाल...

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि 21 से 25 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहेगा।  23 फरवरी तक शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बसंत ऋतु के आगमन के साथ फरवरी के दूसरे हफ्ते से ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीत लहर नहीं चली है, जिससे अधिकतर शहरों में दिन का तापमान इन दिनों सामान्य से अधिक है। 21 को प्रदेश के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है और निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 22 फरवरी को अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान देश की पूर्वोत्तर हिस्सों समेत सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों, झारखंड, ओडिशा छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी एक-दो जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान है। उत्तर भारत में पहाड़ों पर गतिविधियां अगले 24 घंटों में शुरू हो सकती है। सबसे पहले बारिश और बर्फबारी जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और लद्दाख में देखने को मिलेगी। 24 घंटों के बाद मौसम हलचल और बढ़ सकती है।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में तापमान बढ़ा हुआ देखा जा रहा है। हालांकि, सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह को भी दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर छाई रही है। जबकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन में पारा और बढ़ेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed