फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Monsoon Update: Weather Forecast Today in UP, Delhi, Uttarakhand, Bihar IMD Predicts Partly Cloudy Sky, Light Rains

Weather Update: दिल्ली में बारिश का अनुमान, यूपी-बिहार में भी मानसून मेहरबान, जानें कैसा रहेगा आज और कल मौसम का मिजाज

Sat, 26 Jun 2021 10:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 26 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) इन राज्यों में आज भी बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Monsoon Update: Weather Forecast Today in UP, Delhi, Uttarakhand, Bihar IMD Predicts Partly Cloudy Sky, Light Rains
मुंबई में मानसूनी बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) इन राज्यों में आज भी बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून आने में अभी वक्त है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है। आइए बताते हैं कि आज और कल कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

विज्ञापन


यूपी में भारी बारिश का अनुमान, यलो अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है।आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धाथनगर, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी और आसपास के अन्य इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


बिहार: गरज के साथ आगामी तीन दिनों तक बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, झारखंड के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति को देखते हुए बिहार में अगले दो से तीन दिन वज्रपात और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, यह बारिश एक साथ सभी इलाकों में इसलिए नहीं होगी क्योंकि स्थानीय प्रभाव से बने बादलों को किसी मजबूत मौसमी सिस्टम का साथ नहीं मिल रहा है। प्रदेश में स्थानीय प्रभावों से टुकड़ों में बादल बन रहे हैं, जो नमी और तापमान को पाकर वज्रपात की वजह बन रहे हैं। यही वजह है कि विभिन्न जगहों पर शहर के एक हिस्से में बारिश हो रही जबकि दूसरे हिस्से में एक भी बूंद नहीं पड़ रही है। मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाके में शुक्रवार देर रात से ही बारिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत

दिल्ली में अभी मानसून आने में समय लगेगा, लेकिन दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली में मध्यम बारिश का मौसम अगले दो दिन और बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। 

मप्र: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि मौसम का यह पूर्वानुमान शनिवार तक के लिए वैध है। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग (जिसमें रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिले शामिल हैं) और अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

साहा ने बताया कि होशंगाबाद संभाग और झाबुआ जिले में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है और इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल सहित 10 संभागों के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज और कल का मौसम

  • 26 जून का मौसम:  बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का आसार। 
  • 27 जून का मौसम:  बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed