फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Monsoon 2021 Weather Forecast Update Today in Bihar Jharkhand UP Delhi and Uttarakhand On June 28th 2021

Monsoon Updates: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जानें अपने राज्य में मौसम का ताजा हाल

Mon, 28 Jun 2021 10:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Jun 2021 10:12 AM IST
सार

बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है लेकिन दिल्ली को अभी भी बारिश और मॉनसून का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Monsoon 2021 Weather Forecast Update Today in Bihar Jharkhand UP Delhi and Uttarakhand On June 28th 2021
आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। एक तरफ तो देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है लेकिन दिल्ली में अभी भी लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी छह दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। 

विज्ञापन


इसके अलावा बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है और इसी के साथ ऐसे जिलों में येलो चेतावनी भी जारी की है 
विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश गिरने की भी संभावना है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी भी लोगों को मॉनसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को मौसम की ताजा जानकारी अपडेट की। जिसके तहत एक जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की गई है। 

पूर्वौत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना
अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वौत्तर राज्यों में भारी बारिश पड़ सकती है। इसके अलावा मेघालय में भी तेज बारिश की संभावना है। 28 जून को अरुणाचल प्रदेश, 30 जून और एक जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुका में बारिश होगी। 


दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी रहेगी गर्मी
इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और हल्का गर्म रहेगा। पश्चिमी हवाओं की वजह से अभी दिल्ली में मॉनसून देरी से आएगा। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक दिल्ली में तेज धूप के आसार हैं। हालांकि शाम में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। अगले चार दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed