फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forcast Today Delhi rain Thunderstorm, up bihar rainfall 23 may, imd

Weather Updates: यूपी-बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Mon, 23 May 2022 08:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 23 May 2022 08:09 AM IST
सार

खतरनाक आंधी के चलते दिल्ली एनसीआर में कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए तो हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली। आंधी-बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
Weather Forcast Today Delhi rain Thunderstorm, up bihar rainfall 23 may, imd
आज का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

देश में मानसून के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। इस खतरनाक आंधी के चलते दिल्ली एनसीआर में कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए तो हवा की रफ्तार ने आवागमन में बाधा डाली। आंधी-बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हवा की रफ्तार 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

विज्ञापन


इन इलाकों में चली तेज आंधी और बारिश
लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहाजोई, बरेली, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई, नरौरा, गभाना, सहसवान, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदर राव, बरसाना, राया, हाथरस।
विज्ञापन


भारी नुकसान की आशंका
मौसम विभाग के अधिकारियों ने  कच्चे घरों/दीवारों और झोपड़ियों के नुकसान का अनुमान लगाया है। दिल्ली-एनसीआर में यातायात बाधित होने की भी आशंका है। कई प्रमुख सड़कें पहले ही पेड़ उखड़ने से अवरुद्ध हो चुकी हैं। अधिकारियों ने ट्वीट किया कि कम दृश्यता के साथ यातायात बाधित होने की आशंका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 23 मई को सिद्धार्थनगर, संतकबीर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भी कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 

यूपी के इन जिलों में तेज आंधी और बारिश के चलते नुकसान
वहीं यूपी के बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर व बलरामपुर में अचानक  आज सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी और बारिश के चलते सैकड़ों पोल, पेड़ व छप्पर गिरने से कई जगह आवागमन ठप, सीतापुर में दीवार गिरने से दस घायल। 

बिहार के इन जिलों में तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी चंपारण, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

उत्तराखंड में भी जमकर बारिश हुई
सोमवार को मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही जंगलों में लगी आग भी शांत हो गई है।  

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी बूंदाबांदी का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों में आज से बूंदाबांदी का अनुमान है। भोपाल, उज्जैन इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में दो-तीन दिन में प्री-मानसून बौछारें पड़ने की संभावना है। भोपाल में तो 44 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

राजस्थान में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना
राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत 16 जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारा, धौलपुर, दौसा,करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, बीकानेर और जोधपुर में नजर आएगा। 


झारखंड: भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं
राज्य में 25 मई तक 3 दिनों के लिए हल्की बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हवा की गति भी लगभग 30-40 किमी/घंटा तक बढ़ सकती है। भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। बिजली स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएमडी रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed