फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update: Extreme Heat, Temperature Crosses 47 Degrees In Delhi IMD Alert for Heat Wave

मौसम: प्रचंड गर्मी..14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट

Sat, 18 May 2024 05:58 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 May 2024 05:58 AM IST
सार

Weather Today IMD Update: मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और पूर्वी व मध्य भारत में अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इसके उलट, दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में 23 मई तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update: Extreme Heat, Temperature Crosses 47 Degrees In Delhi IMD Alert for Heat Wave
भीषण गर्मी से दिल्ली की जनता बेहाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

उत्तर पश्चिम भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से झुलसा देने वाली आग बरस रही है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक रहा। यही नहीं, 14 साल बाद दिल्ली में 17 मई यानी शुक्रवार को इतनी भीषण गर्मी पड़ी है। हरियाणा के सिरसा में भी पारा 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अभी कम से कम पांच दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और पूर्वी व मध्य भारत में अगले पांच दिन भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इसके उलट, दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में 23 मई तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 19 जगह, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो जगह पारा 45 डिग्री को पार कर गया है।
विज्ञापन


रेड-ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम राजस्थान में अत्यधिक गंभीर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में गंभीर लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही, नवजात बच्चों, बुजुर्गों व पुराने रोगों के मरीजों समेत कमजोर लोगों की देखभाल की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आगरा रहा सबसे गर्म 

  • उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  
  • जम्मू में पारा 41.3 डिग्री रहा। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री पहुंच गया है।
  • हिमाचल प्रदेश के ऊना, धर्मशाला, शिमला और मनाली में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। 
  • ऊना व हमीरपुर के नेरी में  तापमान 43 और बिलासपुर व धौलाकुआं में 41 डिग्री रहा। 


बाहर निकलने से बचें
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं। अधिक समय तक सीधे सूरज के प्रकाश में रहने पर लू का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed