फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather destroy 25 pc crops in western and 30 pc in eastern UP

पश्चिमी यूपी में करीब 25 फीसदी व पूर्वांचल में 30 फीसदी फसलें बरबाद

Mon, 21 Mar 2016 02:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 02:40 AM IST
सार

  • बारिश-ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान गेहूं को, जौ, सरसों व आलू की फसलें भी प्रभावित
  • कानपुर, आगरा, फीरोजाबाद, बरेली, मथुरा सहित कई जिलों में फसलों को नुकसान

विज्ञापन
Weather destroy 25 pc crops in western and 30 pc in eastern UP
फसल

विस्तार

धरती मां की सेवा कर अपनी मेहनत मजदूरी से देश भर के लोगों का पेट पालने वाले अन्नदाता पर इस बार भी मौसम की तगड़ी मार पड़ी है। उत्तर प्रदेश के किसान कहीं बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से तो कहीं सूखे से परेशान हैं, उनकी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


कृषि विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य के 35 जिलों में फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से राज्य के पश्चिमी जिलों में जहां करीब 20 से 25 फीसदी तो पूर्वांचल में 25 से 30 फीसदी फसलें चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग के मुताबिक जहां तेज हवा, बारिश-ओलावृष्टि से पश्चिमी यूपी के 12 जिलों में फसलें प्रभावित हुई हैं वहीं बुंदेलखंड में सूखे से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में दलहनी व तिलहनी के साथ ही गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में 30 फीसदी फसल पर मौसम की मार पड़ी 

Weather destroy 25 pc crops in western and 30 pc in eastern UP
खेत - फोटो : अमर उजाला

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. आरपी सिंह के मुताबिक पूर्वांचल में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से दलहन की 40, तिलहन की 30 फीसदी से अधिक जबकि गेहूं की 20 से 25 फीसदी फसल बरबाद हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भी पूर्वांचल में गेहूं की करीब 20 फीसदी फसल पर मौसम की मार पड़ी है। आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से पूर्वांचल में भदोही, सोनभद्र सहित लगभग आधे दर्जन जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे कर्ज में डूबे किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

आगरा जिले की बाह तहसील के नौ और खेरागढ़ के पांच गांवों में गेहूं-सरसों की फसल को 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ है। कानपुर में 15 फीसदी, मथुरा में 5 से 10 जबकि अन्य जगहों पर 10 से 15 फीसदी फसलों के प्रभावित होने का अनुमान है, वहीं बरेली जिले में क्षति का औसत तीन फीसदी है। वहीं फीरोजाबाद में गेहूं, जौ के साथ आलू की फसल भी प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed