फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather: Cold wave in North India; snow-capped mountains, Delhi-NCR hit by cold air and pollution

Weather: उत्तर भारत में शीतलहर से हाल बेहाल; बर्फ से ढके पहाड़, दिल्ली-NCR में ठंड हवा और प्रदूषण का दोहरा वार

Tue, 06 Jan 2026 06:20 AM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 06:20 AM IST
सार

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से हालात बदहाल हैं।वहीं ठंड के कारण गुलमर्ग जम गया है, पंजाब और हरियाणा भी ठिठुरे हुए हैं। दिल्ली में भी गलन बढ़ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सुबह अत्यधिक घना कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन
Weather: Cold wave in North India; snow-capped mountains, Delhi-NCR hit by cold air and pollution
दिल्ली-NCR में ठंड हवा और प्रदूषण का दोहरा वार - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। तापमान शून्य के नीचे होने से नदी-नाले और जल स्रोत जमने लगे हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे और गिरते तापमान ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन में भी कंपकंपी महसूस की जा रही है। फिलहाल, कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - उपलब्धि: भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश, 15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को छोड़ा पीछे

दिल्ली में सर्द हवाएं, कोहरा भी बढ़ाएगा परेशानी
वहीं राजधानी दिल्ली में अब सर्द हवाओं का सितम दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तेज सर्द हवाएं चलेंगी। इस बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरे की समस्या वाहन चालकों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 8 जनवरी के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं। गलन भरी हवाओं के चलते सोमवार को दिनभर लोग परेशान रहे। हल्के बादलों के चलते के ज्यादातर हिस्सों में धूप नहीं निकली। दोपहर आते-आते सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया।



राजधानी के कई इलाकों में गिरा पारा
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम के साथ 18.5 रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.3 डिग्री रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 71 प्रतिशत रही। वहीं, रिज में पारा 8.4 दर्ज किया गया। इसके अलावा, आया नगर में 6.6, लोधी रोड में 7.2 व पालम में 7 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

6 से 11 जनवरी ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। यानी इन तारीखों पर धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद हवा की गति धीमी होगी। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। ऐसे में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, 9 और 11 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से छिटपुट हल्के बादल नजर आ सकते हैं।


खराब श्रेणी में रही हवा, एक्यूआई 244 दर्ज
सोमवार को हवा खराब श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक 244 दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में 63 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 262 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 236, नोएडा में 260 और गुरुग्राम में 240 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 185 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 13.71 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 11.48, आवासीय इलाकों से 3.38, निर्माण गतिविधियों से 1.79 और कूड़ा जलाने की 1.22 फीसदी की भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें - गजब: गांव की आबादी 1300, लेकिन बन गए 27 हजार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए बनाई SIT

नारनौल में तीन डिग्री पर पहुंचा पारा
वहीं मैदानी राज्यों में पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, हरियाणा के नारनौल में 3.0 डिग्री, राजस्थान के वनस्थली में 4.1 डिग्री और झारखंड के लोहरदागा में 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि यूपी में कई जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
  • बर्फबारी से उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में पारा शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
  • यही हाल हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों का है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में रात में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रोहतांग दर्रा, अटल टनल के आसपास बर्फबारी हुई है। कल्पा, कुकुमसरी, नारकंडा समेत कई जगह पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है।
  • उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ समेत ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं। इन इलाकों में पारा शून्य से तीन डिग्री तक नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed