फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Trouble for Delhiites will increase, this time temperature may cross 42 degrees

Weather Alert: दिल्लीवासियों की बढ़ेगी परेशानी, इस बार 42 डिग्री पार कर सकता है तापमान, यह वजह आई सामने

Mon, 14 Apr 2025 06:19 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 14 Apr 2025 06:19 PM IST
सार

पिछले तीन दिनों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। राजधानी की मुख्य वेधशाला केंद्र सफदरजंग में कल अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अप्रैल के इस समय सामान्य तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस होता है।

विज्ञापन
Weather Alert: Trouble for Delhiites will increase, this time temperature may cross 42 degrees
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश के बाद एक फिर मौसम साफ होने लगा है। आने वाले दिनों में अब राजधानी दिल्ली में हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की संभावना है। इससे पहले राजधानी में 7 से 9 अप्रैल 2025 के बीच तीन दिन तक लू चली थी। उस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान था।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। राजधानी की मुख्य वेधशाला केंद्र सफदरजंग में कल अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अप्रैल के इस समय सामान्य तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस होता है। लू की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुचता है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि, अगले दो दिनों तक पहाड़ों में कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। इस दौरान साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण गर्मी धीरे-धीरे जमा होती जाएगी और तापमान बढ़ जाएगा। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में दस्तक देगा। इसके साथ ही एक सहायक चक्रवाती परिसंचरण 17 अप्रैल को उत्तर पंजाब और राजस्थान के ऊपर बनने की संभावना है। यह सिस्टम 16 से 21 अप्रैल तक पर्वतीय इलाकों को प्रभावित करेगा, जिसमें 18 से 20 अप्रैल के बीच सबसे अधिक प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी का कहना है कि, आमतौर पर यह देखा जाता है कि, सिस्टम के आगमन से पहले मैदानों में गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दिल्ली में 16 से 20 अप्रैल के बीच तापमान तेजी से बढ़ेगा और 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। 16 और 19 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सीमावर्ती लू की स्थिति को दर्शाता है। 17 और 18 अप्रैल को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है, जो मध्यम श्रेणी की लू मानी जाएगी।

हालांकि चक्रवाती परिसंचरण के निकट होने के कारण बीच-बीच में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। जैसे ही पहाड़ों में मौसम सक्रिय होगा और निचली सतह पर हवाएं तेज़ होंगी, तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। यह राहत सप्ताहांत (20-21 अप्रैल) तक देखने को मिल सकती है।

Haryana: PM मोदी ने किया जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र, शंकरन नायर का नाम लेकर कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

40 की गति से चलेगी हवाएं
मौसम विभाग ने भी 16 अप्रैल से गर्मी बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। 15 अप्रैल को आसमान साफ रहने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इस दिन अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने 16 अप्रैल से दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग का अनुमान है कि, 16 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 अप्रैल से दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि दूसरे दिन यानी 19 अप्रैल को भी हवा के रुख में तेजी देखी जाएगी। 19 अप्रैल को दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। दोनों ही दिन हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed