फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   we will also make Pakistan a Hindu nation..," says Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri in gujarat

Gujarat: 'हिंदुस्तान ही नहीं, पाकिस्तान को भी बनाएंगे हिंदू राष्ट्र', सूरत में बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान

Mon, 29 May 2023 09:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 29 May 2023 09:25 AM IST
सार

अहमदाबाद के वटवा में आयोजित हुई देवकी नंदन ठाकुर की शिवपुराण कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने गुजराताना पागलो केम छो? (गुजरात के पागलों कैसे हो?) कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
we will also make Pakistan a Hindu nation..," says Bageshwar Dham's Dhirendra Shastri in gujarat
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में, जहा बिहार में बागेश्वर बाबा के पागल शब्द के प्रयोग पर बवाल खड़ा हुआ था। वहीं, अब उनका एक और बयान वायरल हो रहा है। दरअसल, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सूरत में हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं, गुजरात के लोगों को पागल कहकर संबोधन किया था। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर सोशल मीडिया में घमासान जारी है।

विज्ञापन

दरअसल, अहमदाबाद के वटवा में आयोजित हुई देवकी नंदन ठाकुर की शिवपुराण कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने गुजराताना पागलो केम छो? (गुजरात के पागलों कैसे हो?) कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने भक्ति की जमीन बताकर गुजरात को नमन भी किया था। वहीं, इस दौरान उन्होंने भारत ही नहीं पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही थी। अब इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है।  

विज्ञापन

वीडियो में शास्त्री को कहते हुए सुना जा सकता है कि गुजरात के पागलों कैसे हो? उन्होंने आगे कहा कि एक बात आप जिंदगी में याद रखना कि हम लोग न धन लेने आए हैं और न ही सम्मान लेने आए हैं। हम तो अपनी जेब से तुम्हें हनुमान देने आए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आप एक बात याद रखना जिस दिन गुजरात के लोग एकजुट हो जाएंगे, भारत ही नहीं हम पाकिस्तान को भी एक हिंदू राष्ट्र बना देंगे। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कब-कब है धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम
बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के गुजरात के चार शहरों में 7 जून तक कार्यक्रम होने हैं। सूरत के बाद अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में भी दिव्य दरबार लगाएंगे। अहमदाबाद में 29 और 30 मई को दरबार लगेगा। 1 और 2 जून को राजकोट में और 3 से 7 जून तक वडोदरा में रहेंगे।

26 मई को सूरत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। मैं सिर्फ एक ही पार्टी से जुड़ा हूं। वह पार्टी है बजरंग बली की। गुजरात के लोगों के लिए उन्होंने कहा था कि गुजरात के लोगों से जीतना मुश्किल है। मैं गुजरात की धरती को नमन करता हूं। यहां के लोगों की दुनियाभर में पहुंच है। आप लोगों से जीतना मुश्किल होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed