हम गलत काम रोकते हैं, इसलिए सरकार से बाहर हैं : शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अलिखेश यादव के साथ विवाद और सरकार से बाहर रखे जाने का दर्द कल्कि महोत्सव में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के चेहरे पर झलका। उन्होंने मंच से सीएम अखिलेश की ब्यूरोक्रेसी पर निशाना साधा। मंदिर शिलान्यास के विरोध पर कहा कि प्रशासन ने रोक क्यों लगाई वो बताए।
कल्कि शिलान्यास कार्यक्रम में भागीदारी करने पहुंचे शिवपाल यादव ने मंच से कहा कि हम गलत काम रोकते हैं इसलिए तो सरकार से बाहर हैं। कल्कि शिलान्यास में अड़चन ब्यूरोक्रेट्स ने खड़ी की है। रामविलास वेदांती पर निशाना साधते हुए बोले कि जवाब दें कि दो बार भाजपा की सरकार बनने के बाद भी वो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनवा पाए यहां घोषणा करके कौन सा लाभ लेना चाहते हैं।
जो लोग कल्कि शिलान्यास का विरोध कर रहे हैं उनको शुद्ध हिंदी में समझा दें, कल्कि मंदिर निर्माण के रोड़े बहुत जल्दी हम दूर कराएंगे। दस दिन में प्रशासन मंदिर शिलान्यास की अड़चनें दूर करके अनुमति जारी करे। यूपी चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
‘सीएम क्या करेंगे आकर, मैं आ तो गया, प्रदेश अध्यक्ष हूं’
शिवपाल यादव करीब साढ़े चार बजे वह संभल के पनसुखा मिलक गांव में शहीद सुधीश कुमार के घर पर पहुंचे। उनके परिजनों को सांत्वना दी। शहीद के दिव्यांग भाई को नौकरी देने का वादा और गांव तक पक्की सड़क बनवाने का वादा किया। सीएम के शहीद के गांव न आने के सवाल पर वह झल्ला कर बोले-सीएम क्या करेंगे आकर, मैं आ तो गया, प्रदेश अध्यक्ष हूं।
लेकिन अगला सवाल पूछने से पहले ही किनारा करते हुए चल भी दिए। कल्कि धाम के शिलान्यास के अलावा अपने मंत्री कार्यकाल में घोषित किए गए दो गेस्ट हाउसों का शिलान्यास भी शिवपाल सिंह को करना था। लेकिन अब मंत्री पद पर न होने के कारण वह उनका शिलान्यास न कर सके।