फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We normally manufacture 67,000 doses of Remdesivir a day but now requirement is 3 to 4 lac per day says foreign secretary

#LadengeCoronaSe: मिस्र से 4 लाख रेमडेसिविर खरीदेगा भारत, जानें कोरोना से निपटने का प्लान

Thu, 29 Apr 2021 02:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 29 Apr 2021 02:56 PM IST
सार

देश में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी को देखते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी दी कि हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
We normally manufacture 67,000 doses of Remdesivir a day but now requirement is 3 to 4 lac per day says foreign secretary
विदेश सचिव एचवी श्रृंगला - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना का भयानक दौर चल रहा है। इस बीच ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडेसिविर और कोरोना वायरस से संबंधित उपकरणों की किल्लत देखी जा रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन ज्यादा जोर दिया है, वहीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर विभिन्न राज्यों ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है। 

विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट पर ज्यादा जोर- विदेश सचिव
हालांकि इसी बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कोविड की स्थिति पर कहा कि हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम विदेशों से 4,000 ऑक्सीजन सांद्रक, 10,000 ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने को कहा
वहीं विदेश सचिव ने जानकारी दी कि भारत सामान्य तौर पर रेमडेसिविर की 67,000 खुराक प्रति दिन ही उत्पादित करता है लेकिन मौजूदा समय में हमें दो से तीन लाख खुराकों की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने उत्पादकों को क्षमता बढ़ाने के लिए कह दिया है। कंपनियों को कच्चे माल की जरूरत है। वहीं हमारे पास अमेरिकी सरकार का समर्थन है

कोरोना काल में विदेशों से ली जाएगी मदद

इसके अलावा विदेश सचिव ने जानकारी दी कि मिस्र से रेमडेसिविर की 4,00,000 शीशियां खरीदने की दिशा में काम कर रहे हैं, यूएई, बांग्लादेश, उज्बेकिस्तान से भी इसे खरीदने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं विदेश सचिव ने आगे कहा कि तीन विशेष विमानों के जरिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में चिकित्सीय आपूर्तियां लाने की उम्मीद है और दो विमान शुक्रवार को पहुंचेंगे। विदेश सचिव ने यह भी कहा कि भारत में टीका उत्पादन को बढ़ाने के लिए व्यापक अतिरिक्त क्षमताओं का निर्माण किया जा रहा है।

मदद करने कुछ देश सामने से खुद आए- विदेश सचिव
यही नहीं विदेश सचिव ने कहा कि ये स्थिति भयावह है। हम कई देशों से अलग-अलग उपकरण खरीद रहे हैं। हालांकि कुछ देश खुद से हमारी मदद करने के लिए सामने आए हैं। उन देशों का कहना है कि वो भारत की ओर से की गई मदद के शुक्रगुजार हैं और इसलिए भारत की मदद कर रहे हैं। 



हम दूसरे देशों की मदद कर रहे हैं और हमें मदद मिल रही है। इस समय हमारा उद्देश्य लोगों की जान बचाना ही है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed