फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We fully support India in countering terror: UAE

आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरा सहयोग: यूएई

Sun, 22 Jan 2017 08:49 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
We fully support India in countering terror: UAE
संयुक्त अरब अमीरात ने आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत का पूरा सहयोग करने की बात कही है। मंगलवार को भारत आने वाले अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की यात्रा के दौरान यूएई द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने और एक रणनीतिक सहयोग समझौते की तरफ देख रहा है।
विज्ञापन


यूएई के राजदूत अहमद अल-बनान ने बताया कि ये उन समझौतों का हिस्सा हैं जिन पर 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि अल नहयान के बीच बातचीत के बाद हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम विश्व के किसी भी आतंकवादी और चरमपंथी लड़ाकों या संगठन के खिलाफ लड़ने के लिए भारत का सहयोग करेंगे और किसी भी आतंकवादी या चरमपंथी संगठन से खुद को बचाने के लिए भारत सरकार के हर कदम का समर्थन करते हैं। शेख मोहम्मद को भारत ने इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मानित करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed