{"_id":"6148c1728ebc3ebd897f068e","slug":"we-didnt-even-spare-gandhi-hindu-mahasabha-leader-arrested-for-threatening-karnataka-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हमने गांधी को भी नहीं छोड़ा': कर्नाटक सरकार को धमकाने वाला हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'हमने गांधी को भी नहीं छोड़ा': कर्नाटक सरकार को धमकाने वाला हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार
Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
सार
कर्नाटक के मैसूर में एक मंदिर को ढहाए जाने के मामले में राज्य में हिंदू महासभा के एक नेता ने सरकार को ही धमकी दे डाली।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक पुलिस ने हिंदू महासभा के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र ने पिछले दिनों मैसूर में एक मंदिर ढहाए जाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और भाजपा सरकार को धमकी दी थी।
विज्ञापन
आरोपी धर्मेंद्र ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहां तक कह दिया था कि हिंदुओं की रक्षा के लिए हमने गांधी तक को नहीं छोड़ा। तुम लोग हमारे लिया क्या चीज हो? हम तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और मंत्री शशिकला जोले का नाम भी लिया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहा मंदिरों पर बुल्डोजर
मैसूर प्रशासन जो भी कार्रवाई मंदिरों को लेकर कर रहा है, वह कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर कर रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकारी जमीनों पर बने अवैध निर्माणों पर सख्ती न करने के लिए सरकार को फटकार लगाई थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 29 सितंबर, 2009 के बाद बना कोई भी अवैध धार्मिक निर्माण मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
चर्चों पर उठाया सवाल
हिंदू महासभा के नेता धर्मेंद्र ने इस पर कहा था कि मस्जिद और चर्च क्यों नहीं ढहाए जा रहे हैं, अगर हमारा संविधान समानता के अधिकार की बात करता है सिर्फ मंदिरों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।
धर्मेंद्र के आरोप पर राज्य सरकार ने कहा था कि उसे मैसूर जिला प्रशासन के मंदिर गिराने की योजना की जानकारी नहीं थी। सरकार इस पर बैठकर विचार-विमर्श करेगी, इसके बाद उचित दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही सरकार ने कहा कि तत्काल ऐसे अभियानों को रोकने के आदेश दे दिए थे।