{"_id":"5771220c4f1c1b8e1279aff4","slug":"we-did-not-compromise-pakistan-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं और BJP-RSS पाकिस्तानियों को दे रहे दावत :कपिल सिब्बल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं और BJP-RSS पाकिस्तानियों को दे रहे दावत :कपिल सिब्बल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
kapil sibal
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं और आरएसएस पाकिस्तानी उच्चायुक्त को बुलाकर उन्हें इफ्तार की दावत दे रहा है।
विज्ञापन
कहा कि यह कैसी विदेश नीति है जिसमें हम पाकिस्तान की जी हुजूरी कर रहे है। हम सीमा विवाद को सुलझाने की जगह उनके यहां कभी शादी तो कभी जन्मदिन आादि के समारोह में जा रहे है यह जी हुजूरी नहीं तो और क्या है। कांग्रसे नेता ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने कभी भी पाकिस्तान के साथ समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य और मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता है।