फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We are not governed by people representative, but by the laws made by them says NSA Ajit Doval

कानून के हैं रखवाले, नेताओं की कठपुतली नहींः एनएसए अजित डोभाल

Thu, 25 Oct 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
We are not governed by people representative, but by the laws made by them says NSA Ajit Doval
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल - फोटो : ANI

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने देश को अपनी राजनीतिक, आर्थिक और सामरिक उद्देश्यों को पूरा कर करने के लिए कमजोर गठबंधन सरकार के बजाय मजबूत सरकार की वकालात की है। एक कार्यक्रम में डोभाल ने कहा कि देश को अगले दस सालों के लिए मजबूत, स्थिर और ठोस निर्णय लेने वाली सरकार चाहिए। कमजोर गठबंधन की सरकार देश के लिए नुकसानदेय होगी। देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल के स्मृति व्याखान में डोभाल ने मौजूदा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान देश की प्रतिष्ठा बड़ी है।

विज्ञापन




लोकतंत्र ही देश की ताकत
डोभाल ने कहा , लोकतंत्र ही देश की ताकत है इसे बचाये रखना चाहिए। कमजोर लोकतंत्र देश को कमजोर फैसले लेने वाला बना देत है। और भारत अगले कुछ सालों में ऐसा बनकर नहीं रह सकता। इसके लिए सख्त फैसले लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। अगर आप कमजोर फैसले लेने वाले राष्ट्र बनते हैं तो आपको कई समझौते करने पड़ते हैं। और जब आप समझौते करते हैं तो राष्ट्र हित के ऊपर आपके अपने राजनीतिक अस्तित्व हावी हो जाते हैं।
विज्ञापन


देश हित के फैसले लोकलुभावन नहीं होते 
खंडित जनादेश से देश की सरकार मजबूत निर्णय नहीं ले पाती। देश को आगे बढ़ाने के लिए सख्त फैसले लेने होंगे जो देश की जनता के हित में तो होंगे लेकिन लोकलुभावन नहीं होंगे। अस्थिर और कमजोर सरकार राष्ट्र हितों के बजाय स्थानीय हितों, और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं। ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा था लेकिन राजनीतिक अस्थिरता ने उसकी आर्थिक विकास दर को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को 2030 तक एक ठोस निर्णय लेने वाली सरकार चाहिए न कि अस्थिर गठबंधन वाली। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक प्रतिबद्धता के साथ ही कानून के पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत को अगले 10 साल के लिए निर्णायक सरकार की जरूरत है। इस बीच, कमजोर गठबंधन देश के लिए नुकसानदायक साबित होंगे। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed