फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   we are going to remove bjp and narendra modi government from delhi said rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा- हम मोदी सरकार को दिल्ली से हटाने जा रहे हैं

Mon, 10 Dec 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 10 Dec 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
we are going to remove bjp and narendra modi government from delhi said rahul gandhi

11 दिसंबर को पांच विधानसभाओं के परिणाम आने हैं। ऐक्जिट पोल साकारात्मक आने की वजह से कांग्रेस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मोहाली में एक समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में प्रत्येक संस्थान पर हमला किया जा रहा है और कांग्रेस और विपक्ष इन हमलों के खिलाफ है। 2019 में हम दिल्ली से बीजेपी सरकार को हटाने के बाद ही रुकेंगे। जल्दी से जल्दी हम भाजपा और मोदी जी की सरकार को दिल्ली से हटाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


किसानों पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को लाइबिलिटी समझती है। किसान खेत में दिन रात मेहनत करता है। कांग्रेस सरकार आने पर किसानों के खेत में पानी, बिजली, खाद और बीज के अलावा फसल की कटाई और उसका उचित दाम मिलने तक पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी। देश किसानों के बिना आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन


राहुल ने आगे कहा कि 2019 में कांग्रेस भाजपा सरकार को दिल्ली से हटा देगी। सरकार के प्रति लोगों में बहुत गुस्सा है। चीन 24 घंटे में 50,000 लोगों को रोजगार मुहैया करवाता है। मोदी सरकार मात्र 450 युवाओं को रोजगार दे रही है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व राहुल गांधी पार्टी के अखबार नवजीत को लांच करने के लिए मोहाली पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed