फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   we are desperately waiting for rafale said Indian airforce

राफेल से बढ़ेगी भारत की ताकत, हमें इसका बेसब्री से है इंतजार : वायुसेना

Wed, 05 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
we are desperately waiting for rafale said Indian airforce

राफेल समझौते को लेकर जारी सियासी घमासान और विवादों के बीच भारतीय वायुसेना ने इसे शानदार लड़ाकू विमान बताया है। वायुसेना ने कहा कि राफेल से भारत को अभूतपूर्व मारक क्षमता हासिल होगी। हमें इसका बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


भारत ने 58,000 करोड़ रुपए में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया है। इस सौदे में बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

राफेल पर लोगों को नहीं है जानकारी
 

इस पूरे विवाद के बीच मंगलवार को वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल एसबी देव ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच हुए इस समझौते की आलोचना करने वाले लोगों को तय किए गए मानकों व खरीद प्रक्रिया को जरूर समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्यक्रम से इतर राफेल समझौते पर जारी विवाद पर उन्होंने कहा, ‘यह एक शानदार लड़ाकू विमान है। यह काफी सक्षम है और हम इसे उड़ाने का इंतजार कर रहे हैं। राफेल के आने के बाद इस क्षेत्र में भारत को अपने दुश्मनों पर अभूतपूर्व बढ़त हासिल होगी।’

एयर मार्शल देव ने हालांकि इस पर जारी राजनीति पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको इतना बता सकता हूं कि राफेल को लेकर जो भी बातें चल रही हैं हमें लगता है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है।’

 

अगले साल शुरू होगी इसकी आपूर्ति

we are desperately waiting for rafale said Indian airforce

36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 2016 में भारत ने फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौता किया। समझा जाता है कि इन विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू होगी। घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इस सौदे पर कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सरकार से राफेल डील की कीमत सार्वजनिक करने की मांग कर रही है, जबकि सरकार का कहना है कि यह सौदा पारदर्शी तरीके से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed