{"_id":"6841b0412e6f2c30980b40db","slug":"we-aim-to-make-central-waqf-council-more-robust-responsive-kiren-rijiju-news-in-hindi-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf Row: किरेन रिजिजू बोले- सरकार केंद्रीय वक्फ परिषद को और मजबूत व जवाबदेह बनाने का कर रही प्रयास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Waqf Row: किरेन रिजिजू बोले- सरकार केंद्रीय वक्फ परिषद को और मजबूत व जवाबदेह बनाने का कर रही प्रयास
Thu, 05 Jun 2025 08:27 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:27 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि, केंद्रीय वक्फ परिषद (सीडब्ल्यूसी) को और अधिक मजबूत और समुदाय की सेवा में जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ये भी बताया कि उम्मीद नाम के केंद्रीय पोर्टल को 6 जून को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि सरकार केंद्रीय वक्फ परिषद (सीडब्ल्यूसी) को और अधिक मजबूत और समुदाय की सेवा में जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 का उल्लेख किया, जो वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें - Congress: मल्लिकार्जुन खरगे-राहुल गांधी ने मणिपुर कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, राज्य के हालात पर चर्चा
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए किरेन रिजिजू ने ये बातें कही है। यह आयोजन नई दिल्ली स्थित केंद्रीय वक्फ भवन में हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक संस्थानों, खासकर वक्फ परिषद को सशक्त बनाने और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
6 जून को लॉन्च किया जाएगा 'उम्मीद' पोर्टल
केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि उम्मीद नाम के केंद्रीय पोर्टल को 6 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण और पंजीकरण होगा, जिससे पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि देशभर में 9 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों की जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, और राज्य सरकारों व वक्फ बोर्डों से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
यह भी पढ़ें - Pakistan: अपने बड़बोले बयानों से बाज नहीं आ रहे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री, बोले- अहमियत खो चुका शिमला समझौता
सभी ने अपनी मां के नाम पर लगाए पौधे
इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, मंत्रालय के सचिव चंद्रशेखर कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वहीं पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंत्रालय के सभी कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत पर्यावरण संरक्षण में वैश्विक नेतृत्व निभा रहा है और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने हाल ही में बंगलूरू में हुई भगदड़ में मृतकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन