SHe-Box: ऑफिस में यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा करेगा शी-बॉक्स, शिकायत और निवारण के लिए महत्वपूर्ण कदम
पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी के बाद से चिकित्सकों की सुरक्षा का मुद्दा देश में काफी गर्म है। इस कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया है, जो कार्यस्थल पर चिकित्सकों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर अपनी रिपोर्ट देगा। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने भी कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाएं हैं।
विस्तार
सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करेगा शी-बॉक्स पोर्टल
यह पोर्टल देश भर में आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों से जुड़ी सूचनाओं के लिए एक केंद्रीकृत भंडार के तौर पर काम करेगा। इसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र शामिल होंगे। यह पोर्टल महिलाओं को शिकायत दर्ज करने,उनकी स्थिति को ट्रैक करने और यह पक्का करने की मंजूरी देगा कि शिकायतों को वक्त पर निपटाया जाए। इसके लिए शिकायतों की वास्तविक समय की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके जरिए महिलाओं की शिकायतों का सुव्यवस्थित और पक्के तौर पर निवारण हो पाएगा।
महिलाओं को सशक्त बनाने और श्रम बल में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना जरूरी है। इसे प्राथमिकता देते हुए आज मंत्रालय सभागार में @MinistryWCD द्वारा तैयार SHe-Box 2.0 पोर्टल को लॉन्च की। (1/2) ... pic.twitter.com/r6qkbMqleC
— Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) August 29, 2024
पोर्टल 2047 के महिला नेतृत्व वाले विकास का पक्षधर
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, यह पहल कार्यस्थल से जुड़ी यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए एक अधिक कुशल और सुरक्षित मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत भर में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक समावेशी कार्य वातावरण बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। शी-बॉक्स पोर्टल का शुभारंभ 2047 तक विकसित भारत सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के मुताबिक है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया गया है।
... (2/2)
— Annapurna Devi (@Annapurna4BJP) August 29, 2024
यह प्लेटफ़ॉर्म, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को प्राप्त करने और उनपर प्रभावी ढंग से त्वरित कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही भारत को महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में आगे बढ़ने में भी मददगार साबित होगा।
यहाँ देखें: https://t.co/9u0oQwlnPy pic.twitter.com/HPOA0ckRjn
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.