फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WCD minister launches SHe-Box portal to enhance women's safety at workplace

SHe-Box: ऑफिस में यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा करेगा शी-बॉक्स, शिकायत और निवारण के लिए महत्वपूर्ण कदम

Thu, 29 Aug 2024 09:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 29 Aug 2024 09:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी के बाद से चिकित्सकों की सुरक्षा का मुद्दा देश में काफी गर्म है। इस कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया है, जो कार्यस्थल पर चिकित्सकों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर अपनी रिपोर्ट देगा। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने भी कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाएं हैं।

विज्ञापन
WCD minister launches SHe-Box portal to enhance women's safety at workplace
यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा करेगा शी-बॉक्स - फोटो : X / @Annapurna4BJP

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म शी-बॉक्स पोर्टल लॉन्च किया। इसे यौन उत्पीड़न की शिकायतों और उनके प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, लॉन्च कार्यक्रम में मंत्रालय की एक नई वेबसाइट की शुरुआत भी की गई। बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी के बाद से कार्यस्थल पर चिकित्सकों की सुरक्षा खासकर महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा देश में काफी गर्म है। इन सबके बीच केंद्र सरकार ने भी कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करेगा शी-बॉक्स पोर्टल
यह पोर्टल देश भर में आंतरिक समितियों और स्थानीय समितियों से जुड़ी सूचनाओं के लिए एक केंद्रीकृत भंडार के तौर पर काम करेगा। इसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र शामिल होंगे। यह पोर्टल महिलाओं को शिकायत दर्ज करने,उनकी स्थिति को ट्रैक करने और यह पक्का करने की मंजूरी देगा कि शिकायतों को वक्त पर निपटाया जाए। इसके लिए शिकायतों की वास्तविक समय की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके जरिए महिलाओं की शिकायतों का सुव्यवस्थित और पक्के तौर पर निवारण हो पाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल 2047 के महिला नेतृत्व वाले विकास का पक्षधर
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, यह पहल कार्यस्थल से जुड़ी यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए एक अधिक कुशल और सुरक्षित मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत भर में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और अधिक समावेशी कार्य वातावरण बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है। शी-बॉक्स पोर्टल का शुभारंभ 2047 तक विकसित भारत सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के मुताबिक है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर जोर दिया गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed