फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WBSSC Scam Case CBI raids in the office of the Vice Chancellor of North Bengal University also interrogated

शिक्षक घोटाला मामला: उत्तर बंगाल विवि के कुलपति के घर-दफ्तर में सीबीआई की छापेमारी, पूछताछ भी हुई

Wed, 24 Aug 2022 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 06:22 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में गिरफ्तार एसएससी के पूर्व सलाहाकार शांति प्रसाद सिन्हा और पूर्व अध्यक्ष अशोक साहा को बुधवार को अलीपुर स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन
WBSSC Scam Case CBI raids in the office of the Vice Chancellor of North Bengal University also interrogated
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षक घोटाला मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तार के बाद अब सीबीआई उत्तर बंगाल (सिलिगुड़ी) पहुंच गई। बुधवार को सीबीआई के करीब 10 से 12 अधिकारियों ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य के आवास और दफ्तार पर छापा मारा और उनसे पूछताछ की। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई एक टीम कोलकाता के बांसद्रोणी स्थित उनके फ्लैट पहुंची। फ्लैट में कोई नहीं मिला। सीबीआई ने उस फ्लैट पर नोटिस चस्पाकर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे केंद्रीय टीम सिलीगुड़ी पहुंची। एक टीम कुलपति के कार्यालय पहुंची, तो दूसरी टीम कुलपति के आवास पर गई। सुबीरेश से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान कुलपति कार्यालय के कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए है। किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। सीबीआई ने यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार दिलीप रॉय और डिप्टी रजिस्ट्रार स्वप्न रक्षित को भी तलब किया है। उल्लेखनीय सुबीरेश भट्टाचार्य एसएससी के पूर्व अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पूर्व सलाहकारों को कोर्ट ने भेजा जेल
शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में गिरफ्तार एसएससी के पूर्व सलाहाकार शांति प्रसाद सिन्हा और पूर्व अध्यक्ष अशोक साहा को बुधवार को अलीपुर स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। इससे पहले दोनों ही 14 दिनों तक सीबीआई हिरासत में थे। उल्लेखनीय है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्वमंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी 31 अगस्त तक जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed