फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB panchayat polls culcutta High Court directs SEC to deploy central forces in all districts within 48 hours

WB Panchayat Polls: सभी जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के आदेश; कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 15 Jun 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
WB panchayat polls culcutta High Court directs SEC to deploy central forces in all districts within 48 hours
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के लिए राज्य के सभी जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि 48 घंटे के भीतर राज्य चुनाव आयोग को केंद्रीय बलों के लिए केंद्र से अनुरोध करना होगा। उल्लेखनीय है कि विपक्षी पार्टियां राज्य पंचायत चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थीं। गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की खंडपीठ ने उनकी याचिकाओं पर फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी पहुंचे हाईकोर्ट
इस बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम यही चाहते थे। राज्य की पुलिस के भरोसे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संभव नहीं था।इसके अलावा अधिकारी ने राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में एक और याचिका लगाई है। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों को नामांकन करने से रोका गया है, उनको दोबारा से मौका मिले।
विज्ञापन


दक्षिण 24 परगना में हिंसा, दो की मौत
दरअसल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन का गुरुवार को आखिरी दिन है। राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। कहीं मारपीट हुई तो कहीं गोली और बम चले। गुरुवार को पूरे दिन प्रदेश भर में हिंसा जारी रही। इस हिंसा ने तीन लोगों की जान ले ली है। दक्षिण 24 परगना में हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी हैं। उनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई जगह धारा 144 लागू कर दी गई है, जबकि कई जगह इंटरनेट सेवा बंद करने की खबर भी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनाजपुर में तीन लोगों को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, आज उत्तरी दिनाजपुर में तीन लोगों की गोली मार दी गई, जब वे नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सीपीआईएम और कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जिनमें से एक की मौत हो गई। दक्षिण 24 परगना जिले में भी दिनभर गोली और बम चलने की खबरें आती रहीं। यहां भांगड़ 2 बीडीओ कार्यालय परिसर बम धमाकों से दहल उठा। इस हमले में एक आईएसएफ कर्मी की मौत हो गई। हिंसा में घायल पुलिलकर्मी सहित 20 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दी गई है।

एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
इस बीच जानकारी मिली है कि एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने हैं। 11 जुलाई को मतगणना होगी। त्रिस्तरीय चुनाव में करीब 75,000 सीटों पर 5 करोड़ से अधिक मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की वकील पर हमला
कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले पंचायत चुनाव के कुछ उम्मीदवारों के वकील ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जब वे दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस सुरक्षा के साथ आगामी पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे, तब गुंडों ने उन पर हमला किया। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने बुधवार को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के संभावित उम्मीदवारों की याचिकाओं पर नामांकन दाखिल करने के लिए इन्हें पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया था।


कुछ याचिकाकर्ताओं के वकील फिरदौस शमीम ने गुरुवार को न्यायमूर्ति मंथा की अदालत के समक्ष आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना के भांगर के शोनपुर बाजार क्षेत्र में गुंडों ने बंदूकों और अन्य हथियारों से उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमला पुलिस सुरक्षा के साथ यात्रा करने के बावजूद हुआ, जिसमें कुछ संभावित उम्मीदवार घायल हुए हैं। शमीम ने कहा कि न्यायमूर्ति मंथा शुक्रवार को इस संबंध में शिकायतों को सुनने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed