फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB Central teams tour parts of Kolkata Howrah Siliguri to inspect lockdown situation

प.बंगाल: केन्द्र की टीमों ने कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया

Sun, 26 Apr 2020 09:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Apr 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
WB Central teams tour parts of Kolkata Howrah Siliguri to inspect lockdown situation
केंद्रीय टीमों ने कोलकाता और सिलीगुड़ी के कई क्षेत्रों का दौरा किया। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से संबंधित स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा करने पहुंची केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी टीमों ने रविवार को कोलकाता और सिलीगुड़ी के कई क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने निरीक्षण किया कि लॉकडाउन प्रतिबंधों का पालन पूरी तरह से इन इलाकों में किया जा रहा है या नहीं।

विज्ञापन


वरिष्ठ नौकरशाह अपूर्वा चंद्रा नेतृत्व में कोलकाता में तैनात टीम ने शहर के दक्षिण-पश्चिम भागों में गार्डन रीच, एकबलपुर, खिदरपुर, मोमिनपुर, चेतला और कालीघाट क्षेत्रों का दौरा किया। कोलकाता पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


टीम एक काफिले में चारों ओर गई और प्रेस सहित किसी के साथ भी बातचीत नहीं की। टीम ने हावड़ा के कुछ पॉकेट्स का भी निरीक्षण किया, जैसे सल्किया और गोलबाड़ी में लॉकडाउन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलीगुड़ी में वरिष्ठ अधिकारी विनीत जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने बिधान मार्केट और कुछ अन्य आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।

टीम ने पूछताछ की कि क्या लोग मास्क पहन रहे हैं या नहीं और क्या सैनिटाइटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

उन्हें इसका पालन गंभीरता से करना चाहिए। जोशी की टीम के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने दौरे के दौरान राज्य सरकार के किसी भी प्रतिनिधि को नहीं देखा, लेकिन इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी टीमों के दौरे को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल की सरकार के बीच विवाद खड़ा हो गया है। टीम ने आरोप लगाया था कि बंगाल सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed