{"_id":"66aded084a54ed2392085545","slug":"wayanad-landslides-congress-leader-chennithala-salary-donation-to-cmdrf-draws-flak-from-party-chief-hindi-news-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wayanad Landslide: पीड़ितों के लिए कांग्रेस नेता ने CM राहत कोष में करेंगे दान, पार्टी के ही नेता ने की आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wayanad Landslide: पीड़ितों के लिए कांग्रेस नेता ने CM राहत कोष में करेंगे दान, पार्टी के ही नेता ने की आलोचना
Sat, 03 Aug 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:18 PM IST
सार
के. सुधाकरन का शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार के कोष (सीएमडीआरएफ) में योगदान देने के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस समिति की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के लिए कांग्रेस धन जुटा रही है।
विज्ञापन
रमेश चन्निथला
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चन्निथला ने एक विधायक के तौर पर मिलने वाले एक महीने के वेतन को वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान करने की घोषणा की। शुकवार की शाम को कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रमेश चन्निथला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उनके इस फैसले पर राज्य पार्टी प्रमुख के. सुधाकरन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाली वाम सरकार को दान देने की कोई जरूरत नहीं है।
के. सुधाकरन का शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सरकार के कोष (सीएमडीआरएफ) में योगदान देने के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस समिति की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिया गया है।" उन्होंने बताया कि पीड़ितों के लिए कांग्रेस धन जुटा रही है और चेन्निथला को इसमें योगदान देना चाहिए। सुधाकरन का यह बयान लोगों को सीएमडीआरएफ में धन भेजने से रोकने के लिए ऑनलाइन अभियानों के बीच आया।
हालांकि, केरल पुलिस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के फेसबुक में वायनाड भूस्खलन से पीड़ित लोगों के लिए मदद का अनुरोध करने वाले पोस्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे अभियान की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
वायनाड में हुए भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या 300 के पार
केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी। अबतक इस भूस्खलन के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 300 के पार पहुंच चुका है। अभी भी करीब 300 लोग लापता है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। बारिश और विपरित परिस्थियों का सामना करते हुए बचावकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।