फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad bypoll: Who is bjp Navya Haridas Priyanka Gandhi's challenger

Wayanad Bypoll: 'मैकेनिकल इंजीनियर, एक करोड़ की संपत्ति...', नाव्या कौन हैं, जिनका प्रियंका से होगा मुकाबला

Sat, 19 Oct 2024 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Oct 2024 10:39 PM IST
सार

Wayanad Bypoll: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
Wayanad bypoll: Who is bjp Navya Haridas Priyanka Gandhi's challenger
नाव्या हरिदास, प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। आम चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीता था। बाद में रायबरेली सीट को बनाए रखने के लिए उन्होंने वायनाड सीट को खाली कर दिया। अब इस पर उपचुनाव हो रहे हैं। 

विज्ञापन


नाव्या हरिदास कौन हैं?
छत्तीस वर्षीय हरिदास एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने कालीकट विश्वविद्यालय के केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई की है। वह 2007 में स्नातक हुईं। वह दो बार कोझिकोड नगर निगम की पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राज्य महासचिव हैं। नाव्या के फेसबुक पेज के मुताबिक वह भाजपा संसदीय दल की नेता और भाजयुमो की राज्य महासचिव हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक नाव्या के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नाव्या के पास कुल 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है और उनकी कुल देनदारी 1,64,978 रुपये है। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा से मुकाबला
राहुल गांधी के सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने वायनाड से चुनावी मैदान से उतारा है। प्रियंका के उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी का फोकस इस बार पिछली जीत से ज्यादा अंतर से विजय हासिल करना है। वहीं, वामपंथी दल भाकपा ने प्रियंका के खिलाफ सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
13 नवंबर को होगा वायनाडु में उपचुनाव
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान किया है। जिसके मुताबिक वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के राज्य महासचिव सी. कृष्णकुमार भी आगामी उपचुनावों में पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां भाजपा को जीत की उम्मीद है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed