{"_id":"57071b584f1c1b5c28c8151a","slug":"water-will-be-carried-to-latur-via-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे की मार झेल रहे लातूर में ट्रेन से पहुंचाया जाएगा पानी: महाराष्ट्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूखे की मार झेल रहे लातूर में ट्रेन से पहुंचाया जाएगा पानी: महाराष्ट्र सरकार
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के लातूर में सूखे के हालात
- फोटो : ANI
सूखे की मार झेल रहे लातूर जिले में महाराष्ट्र सरकार ट्रेन के जरिये पानी भेजने की तैयारी कर रही है। सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में बताया कि अगले 15 दिनों में पहली ट्रेन लातूर पानी लेकर पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ, मराठवाड़ा में पानी की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि पानी आपूर्ति क्षेत्र के करीब निषेधाज्ञा के आदेश लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कांग्रेस और एनसीपी समेत पूरे विपक्ष ने सूखे को लेकर राज्य की भाजपा सरकार को घेरा। विपक्ष ने सरकार पर सूखे की स्थिति से जूझने में नाकाम होने का आरोप लगाया। इस पर राजस्व मंत्री ने सरकार की तरफ से जवाब देते हुए बताया कि लातूर में पानी भेजने की व्यवस्था कर दी गई है और अगले 15 दिनों में वहां पहली ट्रेन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, मराठवाड़ा के सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित परबानी शहर में निषेधाज्ञा आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां पहले से ही धारा 144 लागू है, जो तीन मई तक जारी रह सकती है। भीड़ के बीच तनाव पैदा न हो, इसलिए एहतियातन यहां होम गार्ड्स की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन