फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   water supplying will continue the wine factories In Maharashtra

महाराष्ट्र में शराब फैक्ट्रियों को जारी रहेगी पानी की आपूर्ति

Tue, 24 May 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
water supplying will continue the wine factories In Maharashtra

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को सूखा क्षेत्र में स्थित शराब की फैक्ट्रियों में पानी की आपूर्ति पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश देने से इनकार किया है। याचिका में शराब फैक्ट्रियों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर उसे सूखाग्रस्त इलाकों में डायवर्ट करने की गुहार की गई थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पीसी पंत और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता संजय काले की खिंचाई करते हुए कहा कि सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि बांबे हाईकोर्ट ने इस संबंध में अंतरिम आदेश पारित किया है। पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट क्यों आएं। हाईकोर्ट ने पहले ही ६० पीसदी पानी की आपूर्ति में कटौती करने का निर्देश दिया है। इससे अधिक आप और क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति बहुत भयावह है और पानी को डायवर्ट करने को लेकर नीति है। इस पर पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और अदालत को सरकार के कामकाज में दखल नहीं देना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि ६० फीसदी की कटौती करने का भी कोई आधार नहीं दिखता।

अदालत का रुख भांपते हुए याचिकाकर्ता ने याचिका वापस करने की गुहार लगाई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। हालांकि  शीर्ष अदालत ने कहा कि वह चाहे तो हाईकोर्ट जा सकते हैं।


मालूम हो कि पिछले दिनों बांबे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए महाराष्टï्र सरकार से कहा था कि १० मई से २७ जून तक शराब फैक्ट्रियों को होने वाली पानी आपूर्ति में ६० फीसदी की कटौती की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed